Border 2 के सेट से सनी देओल की पहली तसवीर आई सामने, सेना की वर्दी पहने जंग के लिए दिखे तैयार

Border 2: जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित बॉर्डर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. युद्ध ड्रामा धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार हैं. अब फिल्म के सेट से सनी देओल का पहला लुक सामने आया है. जिसमें वह काफी धांसू लग रहे हैं.

Border 2: गदर 2 की सफलता के साथ सनी देओल ने यह साबित कर दिया कि वे अभी भी दर्शकों को अपनी दमदार एक्टिंग से इम्प्रेस करने का जजबा रखते हैं. उनकी हालिया रिलीज जाट ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. इसके साथ ही अभिनेता के पास पाइपलाइन में कई फिल्में है, जिसमें सबसे मोस्ट अवेटेड बॉर्डर 2 है. जेपी दत्ता की ओर से निर्देशित रोमांचक युद्ध ड्रामा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब सेट से सनी देओल का पहला लुक वायरल हुआ है. इसमें वह एकदम धांसू लग रहे हैं.

बॉर्डर 2 से सनी देओल का पहला लुक आया सामने

हाल ही में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ बंशीधर तिवारी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 के सेट पर पहुंचे. फिल्म की शूटिंग देहरादून के हल्दूवाला इलाके में हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉर्डर 2 के लिए देहरादून में कश्मीर जैसा एक बड़ा सेट बनाया गया है. बंशीधर तिवारी ने सेट पर पहुंचकर सनी देओल को श्री केदारनाथ धाम की एक फ्रेम भेंट की. उनकी मुलाकात की तस्वीर इंटरनेट पर छा गई है. फोटोज में युद्ध ड्रामा के लिए सनी देओल का लुक भी दिखाया गया. अभिनेता एक बार फिर मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की वर्दी में दाढ़ी और मूंछ के साथ नजर आए. उनकी तस्वीर आपको बॉर्डर के दिनों में वापस ले जाएगी.

बॉर्डर 2 के बारे में

सनी देओल के अलावा इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. जेपी दत्ता और निधि दत्ता इस फिल्म के निर्माता हैं, जबकि इसका निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं. इससे पहले फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग झांसी में की गई थी. सेट से सनी देओल और वरुण धवन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. बॉर्डर 2, 23 जनवरी 2026 को रिलीज होने जा रही है. यह एक बार फिर भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता का जश्न मनाएगी और उन्हें श्रद्धांजलि देगी.

यह भी पढ़ें- Raid 2 Box Office Collection Day 21: 21वें दिन अजय देवगन की ‘रेड 2’ की कमाई पर लगा ब्रेक? जानें टोटल कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >