Border 2: क्या सनी देओल की बॉर्डर 2 की रुकेगी शूटिंग, दिलजीत दोसांझ बने कारण, कहां फंसा मामला

Border 2: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवण स्टारर बॉर्डर 2 इन-दिनों ट्रेंड में है. स्टारकास्ट पूणे में फिलहाल शूट कर रहे हैं. हालांकि दिलजीत के विवादों के बीच अब एफडब्ल्यूआईसीई शूटिंग रोकने की बात कही है.

Border 2: दिलजीत दोसांझ की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही. जहां बीते दिनों खबरें आई कि एक्टर को सनी देओल की बॉर्डर 2 से निकाला जाएगा. अब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक नया पत्र लिखकर उनसे बॉर्डर 2 की शूटिंग की अनुमति वापस लेने को कहा है. फिल्म की शूटिंग फिलहाल पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चल रही है, जिसमें वरुण धवण, सनी देओल और दिलजीत शूट कर रहे हैं.

बॉर्डर की 2 शूटिंग रोकने के लिए एफडब्ल्यूआईसीई ने लिखा पत्र

एफडब्ल्यूआईसीई ने मंत्रियों को लिखे पत्र में कहा, “हम आपको पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) परिसर में ‘बॉर्डर 2’ की प्रोडक्शन टीम को कथित तौर पर दी गई शूटिंग की अनुमति के बारे में गहरी चिंता के साथ लिख रहे हैं.” पत्र में आगे कहा गया, “आपके ध्यान में यह लाना महत्वपूर्ण है कि बॉर्डर 2 में अभिनेता दिलजीत दोसांझ हैं, जिनका FWICE की ओर से ऑफिशियल तौर पर बहिष्कार किया गया है, क्योंकि वे ऐसे व्यक्तियों और सामग्री के साथ जुड़े हैं, जिन्होंने भारतीय भावनाओं का घोर अपमान किया है.”

दिलजीत दोसाझ को बाहिष्कार कर रहे हैं FWICE

इस संबंध में, FWICE ने केंद्रीय मंत्रियों से बॉर्डर 2 की शूटिंग की अनुमति वापस लेने के लिए कहा ताकि “यह सुनिश्चित किया जा सके कि संवेदनशील रक्षा प्रतिष्ठानों की अखंडता से समझौता न हो या वैध सार्वजनिक आक्रोश का सामना करने वाले व्यक्तियों से जुड़ा न हो.” इससे पहले, FWICE ने बॉर्डर 2 के निर्माताओं को एक पत्र भी लिखा था, जिसमें फिल्म में दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर निराशा व्यक्त की गई थी.

यह भी पढ़ें- Kannappa: विष्णु मांचू ने कन्नप्पा की सफलता पर जताई खुशी, बोले- जबरदस्त प्यार को सुनकर…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >