Border 2 करने के लिए अहान को निशाना बनाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- धज्जियां उड़ा दूंगा

Border 2: सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी फिल्म बॉर्डर 2 में आने वाले हैं. इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. इस बीच सुनील शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई गई. उन्होंने कहा कि बॉर्डर 2 करने पर भी कुछ लोग अहान पर सवाल खड़े कर रहे थे.

Border 2: सुनील शेट्टी लगातार हेरा फेरी 3 को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं. इसके अलावा वह फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर भी चर्चा में है. इस फिल्म का हिस्सा एक्टर नहीं है, लेकिन उनके बेटे अहान शेट्टी काम कर रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें बहुत गर्व है कि अहान फिल्म का हिस्सा है. अब उनका एक और इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे अहान को बिना मतलब टारगेट किया जाता है. यहां तक की बॉर्डर 2 करने पर भी कुछ लोग अहान पर सवाल खड़े कर रहे थे. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

सुनील शेट्टी बोले- अहान शेट्टी के खिलाफ नेगेटिविटी…

सुनील शेट्टी ने बताया कि कैसे उनके बेटे अहान शेट्टी के खिलाफ नेगेटिविटी फैलाई गई और उसके खिलाफ नेगेटिव पेड आर्टिकल्स पब्लिश किए गए. जूम संग एक इंटरव्यू में इस बात पर एक्टर ने कहा कि मैंने अहान को सिर्फ एक बात कही कि इसके आगे फिल्में करो नहीं करो, ये फिल्म में जान लगा देना. क्योंकि ये फिल्म आपको हमेशा जिंदा रखेगी, ये आपके पिता को सालों तक जिंदा रखेंगे. 26 जनवरी और 15 अगस्त को हमें देखेंगे ही देखेंगे.

जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा…

सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि अहान ने इस फिल्म के लिए बहुत कुछ को जाने दिया. बहुत सारी चीजें उसके हाथ से निकल गई ईगो के चक्कर में. उसे फिल्मों से हटाया दिया और बाग में उसे ब्लेम किया गया. अफवाह फैलाई गई कि वह महंगे बॉडीगार्ड्स के साथ आते हैं, पेड़ आर्टिकल्स पब्लिश किए गए. आज तक मैंने बात नहीं की है, पहली बार बोल रहा हूं. स्टोरीज बनाए गई कि अहान बॉर्डर करना चाहते हैं और लोग चाहते थे कि उनकी फिल्में बनें. यह सब हेरफेर किया गया था. अगर ये चीजें बढ़ तो मैं एक प्रेंस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सबको एक्सपोज कर दूंगा. जिनकी धज्जियां उड़ानी है उड़ा दूंगा.

यह भी पढ़ें OTT Releases This Week: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाएगा एंटरटेनमेंट का तूफान, वीकेंड बिंज की कर लें तैयारी, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >