Border 2 जश्न बना इमोशनल पल, मोना सिंह ने सुनाई दिल छूने वाली बात

Border 2: बॉर्डर 2 की सक्सेस मीट में मोना सिंह भावुक हो गई. एक्ट्रेस ने कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहती थी. उन्होंने बताया कैसे 1971 युद्ध में उनके पिता ने पैर खोया था.

‘बॉर्डर 2’ की सक्सेस मीट मुंबई में रखी गई. इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मोना सिंह, अनुराग सिंह और निर्माता भूषण कुमार सहित पूरी टीम मौजूद रही. फिल्म की सफलता पर सबने अपने-अपने अनुभव शेयर किए. इस बीच मोना सिंह ने फिल्म की सफलता पर बात की. एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी असल जिंदगी से जुड़ा दर्द भी बताया.

‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनने पर क्या बोलीं मोना सिंह?

मोना सिंह ने बताया कि वह ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा कैसे बनी. एक्ट्रेस ने कहा, “कई बार मुझे लगता है कि हम स्क्रिप्ट नहीं चुनते, बल्कि स्क्रिप्ट हमें चुनती है. ‘बॉर्डर 2’ के साथ भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ. जब मुझे इसकी कहानी सुनाई गई, तभी समझ गई थी कि मुझे यह फिल्म करनी ही है. मैं शूटिंग शुरू होने से सिर्फ एक हफ्ता पहले इस फिल्म से जुड़ी.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं उस समय एक दूसरे शो के प्रमोशन में बिजी थी, लेकिन मुझे लगा कि मुझे अपनी तारीखें मिलानी ही होंगी, क्योंकि मैं यह फिल्म करना चाहती थी. सिर्फ कहानी की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि मैं एक फौजी की बेटी हूं. ”

मोना सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़ा ये किस्सा बताया

मोना सिंह ने आगे कहा, “मेरे पापा, जसबीर सिंह 1971 की जंग में लड़े थे. फिल्म की शुरुआत में एक सीन है, जहां सनी सर बारूदी सुरंग वाले इलाके में जाते हैं. ठीक ऐसा ही मेरे पापा और कई दूसरे सैनिकों के साथ हुआ था. उनका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ा था और इस हादसे में मेरे पापा ने अपना एक पैर खो दिया था. इसलिए मेरे किरदार सिमी कलेर की हिम्मत, सहनशक्ति, डर, बेचैनी और दर्द वो भावनाएं हैं जिन्हें मैंने अपने पापा की वजह से करीब से महसूस किया है. इस कहानी ने मेरे लिए इस रोल को बहुत सच्चा और जुड़ा हुआ बना दिया. जब सैनिक सरहद पर जाते हैं, तो उनके परिवार भी पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहते हैं.”

जानें ‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन

  • पहला वीक- 224.25 करोड़ रुपये
  • दूसरा वीक- 70.15 करोड़ रुपये
  • तीसरा वीक- 23.35 करोड़ रुपये
  • डे22 -0.80 करोड़ रुपये
  • डे 23 -1.90 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन 320.45 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Border 2: 23 दिन बाद भी बॉर्डर 2 का जोश हाई, फिर मारी बाजी, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >