Border 2 में सनी देओल संग काम करने को लेकर परमवीर चीमा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- आपको उनकी आंखों में…

Border 2: वेब सीरीज चमक 2 में नजर आ रहे परमवीर सिंह चीमा अब बॉर्डर 2 में नजर आएंगे. फिल्म में वह सनी देओल संग काम कर रहे हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में सनी को लेकर कहा कि, मेरे लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये वहीं शख्स है जिसने ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग स्क्रीन पर बोला था.

Border 2: सनी देओल की जाट रिलीज होते ही उनकी अपकमिंग फिल्मों की चर्चा होने लगी. इसमें सबसे आगे बॉर्डर 2 है, जो साल 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्लल है. फिल्म में सनी के साथ दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, वरुण धवन और परमवीर चीमा काम कर रहे हैं. बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे, जिन्होंने फिल्म केसरी का निर्देशन किया था. इस बीच वेब सीरीज चमक 2 से सुर्खियां बटोर रहे परमवीर ने बॉर्डर 2 में सनी देओल संग काम करने को लेकर अपने दिल की बात कही.

बॉर्डर 2 को लेकर परमवीर चीमा ने कही ये बात

ब्लैक वारंट फेम एक्टर परमवीर चीमा ने इंडिया टुडे डिजिटल के साथ बातचीत में बॉर्डर 2 को लेकर कहा,” बॉर्डर 2 के सेट पर होना एक अलग ही अनुभव है. आप आप अचानक से ज्यादा देशभक्ति महसूस करते हैं और देश के लिए प्यार आपको अविश्वसनीय चीजें करने के लिए प्रेरित करती है. मुझे याद है कि मैं हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की बम सीक्वेंस के साथ आउटडोर में शूटिंग कर रहा था, लेकिन मैं बेहद सक्रिय था. लेकिन जैसे ही मैं वापस घर आया तो मैं घर पर बीमार पड़ गया था थकान की वजह से. यह ना केवल मजेदार बल्कि मैजिकल अनुभव था मेरे लिए.”

सनी देओल संग काम करने को लेकर परमवीर ने कहा- आपको उनकी आंखों…

सनी देओल संग काम करने पर परमवीर चीमा ने कहा कि, ”वह बहुत शर्मीले इंसान है. आप जब उनसे बात भी करेंगे तो वह नीचे देखते हैं, उनका बहुत व्रिनम अप्रोच है और बहुत धीरे बोलते हैं. मेरे लिए ये यकीन कर पाना मुश्किल था कि ये वहीं शख्स है जिसने ढाई किलो का हाथ वाला डायलॉग स्क्रीन पर बोला था. वह ऑफ स्क्रीन बहुत शांत है, लेकिन जब कैमरा ऑन होता है, आपको उनकी आंखों में एक पैशन नजर आएगा और जिस तरह से वह परफॉर्म करते हैं वह आज भी उन्हें प्रासंगिक बनाता है. उनमें आज भी एक अमेजिंग औरा है और वह बहुत प्रोफेशनल है. मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला.”

यहां पढ़ें- सनी देओल नहीं, ये है असली Jaat, 70 के दशक का हीरो ढोल की थाप पर जमकर नाचा, VIDEO VIRAL

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >