Border 2: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी का हुआ खुलासा, जेपी दत्ता ने कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान…

27 साल बाद एक बार फिर से जेपी दत्ता और सनी देओल साथ में आए है. मूवी की कहानी क्या होगी, इसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं.

गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल को अगली फिल्म में देखने के लिए फैंस बेताब है. हाल ही में एक्टर ने बॉर्डर 2 को लेकर घोषणा की. 27 साल बाद एक बार फिर से जेपी दत्ता और सनी साथ में आए है. मूवी की कहानी क्या होगी, इसे लेकर फैंस सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगा रहे हैं. बता दें कि साल 1997 में आई बॉर्डर एक देशभक्ति फिल्म थी, जिसमें एक बड़ी स्टारकास्ट थी. अब बॉर्डर 2 की कहानी सामने आ गई है.


बॉर्डर 2 की स्टोरी का हुआ खुलासा
बॉर्डर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था और इसमें सनी देओल के अलावा जैकी श्रॉफ, राहुल खन्ना, सुनील शेट्टी, सुनील शेट्टी, कुलभूषण खरबंदा, पुनीत इस्सर, राखी, पूजा भट्ट ने अहम किरदार निभाया था. जेपी दत्ता ने ईटाइम्स संग बातचीत में कहानी रिवील किया है. उन्होंने बताया कि बॉर्डर 2 की स्टोरी भी 1971 के भारत-पाकिस्तान वॉर पर आधारित होगी, लेकिन एक अलग लड़ाई. उन्होंने कहा, “हां, सीक्वल उसी वॉर में लड़ी गई अन्य लड़ाइयों के बारे में होगा. हम उन सैनिकों का सम्मान करते हैं जिन्होंने हमारे लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और उन कहानियों को सुनना महत्वपूर्ण है.”

Border 2: गदर 2 के बाद सनी देओल लेकर आ रहे बॉर्डर 2, कहा- एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे…

Gadar 2 के बाद बॉर्डर 2 को लेकर चल रही तैयारी? सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जल्द ही सही समय पर…

Gadar 2 में सनी देओल संग काम करने के बाद इस सुपरहिट एक्टर के साथ करना चाहती हैं अमीषा पटेल काम, जानें नाम


जेपी दत्ता ने कही ये बात
जेपी दत्ता ने कहा कि यह फिल्म उनकी पिछली फिल्मों की तरह ही लोगों को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी. गौरतलब है कि बॉर्डर की 27वीं सालगिरह पर सनी देओल ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया था.. उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा था, ”एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने के बाद, आ रहा है फिर से. भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म, बॉर्डर 2.” वहीं, एक्टर के अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वो प्रीति जिंटा के साथ लाहौर 1947 में नजर आएंगे. ये राजकुमार संतोषी की फिल्म है. इसके अलावा वो गदर 3, अपने 2 को लेकर भी सुर्खियों में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >