Border 2 से दिलजीत दोसांझ ने शेयर किया वीडियो, वरुण-अहान संग बाकी स्टार्स के साथ मस्ती करते आए नजर

Border 2 से दिलजीत दोसांझ को बाहर किए जाने की अफवाहों के बीच वरुण धवन और अहान शेट्टी संग एक मस्ती भरा वीडियो शेयर किया है. इसमें वह ब्रेक के टाइम कॉफी बनाते नजर आ रहे हैं.

Border 2: दिलजीत दोसांझ, जो हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर विवादों में रहे थे, अब अपनी अगली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर कई अफवाहें थीं कि उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है. मगर दिलजीत ने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ के सेट से वीडियो शेयर कर इन अफवाहों को विराम दे दिया है. वीडियो में वह फिल्म की स्टार कास्ट के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं. आइए बताते हैं इसमें क्या कुछ खास है.

सेट से सामने आया दिलजीत का मस्ती भरा वीडियो

बुधवार को दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे ‘बॉर्डर 2’ के सेट पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश के बीच शूटिंग हो रही है और दिलजीत शूटिंग से ब्रेक लेकर कॉफी बनाते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में उनके साथ अहान शेट्टी, वरुण धवन, बोनी कपूर और मोना सिंह जैसे कलाकार नजर आते हैं. इस वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा, “बस एक और दिन भाई!”, जो इस बात का इशारा है कि वह पूरी तरह फिल्म का हिस्सा हैं.

‘बॉर्डर 2’ के बारे में…

‘बॉर्डर 2’ 1997 की आइकोनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है, जिसकी कहानी पहले भाग के जैसे 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी पर आधारित है. इस नई फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं और इसमें दमदार कास्ट देखने को मिलेगी. इनमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं.

फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़े: Ramayana Part 1 में सिर्फ इतने मिनट रावण के रूप में दिखेंगे यश, पहले पार्ट में इसपर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >