Border 2: ‘बागी 4’ की इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 में मिली एंट्री, सनी देओल संग नहीं इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी

Border 2: भूषण कुमार और जे.पी. दत्ता की फिल्म बॉर्डर 2 में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. फिल्म में उनकी जोड़ी दिलजीत दोसांझ के साथ बनेगी. इस एक्ट्रेस की हाल ही में बागी 4 फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. चलिए आपको उस एक्ट्रेस का नाम बताते हैं.

Border 2: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा होती है. फिल्म ने दमदार स्टारकास्ट की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी. अब इस टीम में एक और नाम जुड़ गया है. बागी 4 फेम एक्ट्रेस सोनम बाजवा इस टीम में शामिल हो गई है. मेकर्स ने ये कंफर्म कर दिया है. सोनम, दिलजीत के अपोजिट फिल्म में काम कर रही है. वैसे वह पहले भी दिलजीत के साथ काम कर चुकी हैं.

बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा की एंट्री

वॉर ड्रामा बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा की एंट्री हो गई है. भूषण कुमार और जे.पी. दत्ता की इस फिल्म में वह दिलजीत दोसांझ के साथ काम करेंगी. इस बारे में एक्ट्रेस ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया. पोस्ट के साथ उनकी तीन तसवीरें भी है, जिसमें वह व्हाइट कलर का सलवार सूट पहने दिख रही है. इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही है. उनके पोस्ट पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, मैम आपका स्वागत है. एक यूजर ने लिखा, दिलजीत के साथ आपकी जोड़ी बहुत अच्छी लगेगी.

बॉर्डर 2 को लेकर क्या कहा था सनी देओल ने

बॉर्डर 2 में फीमेल कास्ट में सोनम बाजवा के अलावा मेधा राणा और मोना सिंह भी नजर आएंगी. बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बॉर्डर 2 को लेकर कहा था, “हम कभी किसी चीज को लेकर पूरी तरह से पक्के नहीं होते. असल में किसी काम को चुनौती के साथ करने का जो उत्साह होता है, वही ज्यादा दिलचस्प बनाता है. यह थोड़ा जोखिम भरा भी होता है क्योंकि इसकी तुलना हमेशा किसी और चीज से की जाती है. पर उसके बारे में जहां तक सोच सकते हो, सोच रहे थे. आदमी शुरू करने से पहले, उसके बाद फिर वह सोच के काम नहीं कर पाएगा. शरू में डिस्कशन हो जाती है, जो भी है. उसके बाद हम फ्लो के साथ साथ आगे बढ़ते है.”

यह भी पढ़ें Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने दुनियाभर में कितना कमाया? कमाई चौंकाने वाली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >