Mumtaz: कौन हैं मुमताज की बेटी नताशा? खूबसूरती में एक्ट्रेस से कम नहीं, इस पॉपुलर एक्टर के घर की है बहू

एक्ट्रेस मुमताज ने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर वाधवानी संग सात फेरे लिए थे. कपल की दो बेटियां है- नताशा और तान्या माधवानी. नताशा काफी हद तक अपनी मां से मिलती है और खूबसूरती में उनसे चार कदम आगे है. नताशा बेहद हसीन है.

60 और 70 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) के चाहने वाले कम नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार अदाकारी और खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया. हालांकि शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी. हाल ही में वो बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र संग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में नजर आई थी. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो बेटियां है, जिसमें नताशा की शादी अभिनेता फरदीन खान से हुई है.

एक्ट्रेस मुमताज की बेटी

एक्ट्रेस मुमताज ने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर वाधवानी संग सात फेरे लिए थे. कपल की दो बेटियां है- नताशा और तान्या माधवानी. नताशा काफी हद तक अपनी मां से मिलती है और खूबसूरती में उनसे चार कदम आगे है. नताशा बेहद हसीन है. उनकी शादी बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान से साल 2005 में हुई है. नताशा दिवंगत एक्टर फिरोज खान की बहू है. कपल के दो बच्चे भी है. आए दिन नताशा की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल होती रहती है.

इंडियन आइडल 13 में नजर आई थी मुमताज

हाल ही में मुमताज ने इंडियन आइडल 13 में आई थी. इस दौरान मुमताज ने शम्मी कपूर के शादी के प्रपोजल के बारे में खुलकर बात की. दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने 1960 के दशक में उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा था,” मैं आपसे शादी करना चाहता हूं’. एक्ट्रेस ने जवाब दिया था,’ मैं 17 साल की थी. मुझे शादी नहीं करनी थी, इसलिए शादी नहीं की. लेकिन मुझे कभी-कभी उनकी याद आती है.”

फरदीन खान की फिल्म

फरदीन खान की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो संजय लीला भंसाली के हीरामंडी में एक अहम रोल निभा रहे है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरदीन, अदिति राव हैदरी के आपोजिट कास्ट किया गया है. इसके अलावा वो एक अन्य फिल्म विस्फ़ोट में नजर आएंगे, जिसमें रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा है. विस्फ़ोट 2012 की वेनेज़ुएला फिल्म रॉक, पेपर और कैंची का हिंदी रूपांतरण है.

Also Read: Rani Mukerji: इस वजह से रानी मुखर्जी नहीं बन पाई Amitabh Bachchan की बहू, वजह जान चौंक जाएंगे आप!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >