जब वी मेट से निकाले जाने पर Bobby Deol की दर्दभरी दास्तान, सालों बाद बोले- मैं वाकई परेशान…

Bobby Deol: बॉबी देओल की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. हालांकि यह पॉपुलैरिटी उन्हें कड़ी मेहनत करने से मिली. उन्होंने अपने करियर में कई उतार चढ़ाव भी देखें. अब सालों बाद एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें शाहिद कपूर और करीन की फिल्म जब वी मेट से हटा दिया गया था.

Bobby Deol: बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अभिनेता ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. जिसमें एनिमल, अजनबी, सोल्जर और कंगुवा शामिल है. हालांकि इस सफलता के बीच एक्टर ने कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं. बॉबी देओल के करियर का सबसे दिल तोड़ने वाला पल तब आया, जब उन्हें जब वी मेट से हटा दिया गया था. सालों बाद एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी और बताया कि कैसे वह एक बड़ी सफलता से चूक गए.

बॉबी देओल को जब वी मेट से हटा दिया गया था

बॉबी देओल ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पहली बार रश प्रिंट देखते हुए स्क्रिप्ट के बारे में जाना, जिसे इम्तियाज अली खान, अभय देओल के साथ निर्देशित कर रहे थे. बॉबी ने इम्तियाज से उनके लिए एक फिल्म लिखने का आग्रह किया, जो अंततः जब वी मेट के रूप में विकसित हुई. उन्होंने कहा, “मैंने उस फिल्म (जब वी मेट) को बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की.” एक्टर ने ये साफ किया कि उन्हें वैसे तो ऑफिशियल तौर पर फिल्म कभी ऑफर नहीं की गई थी.

बॉबी ने जब वी मेट के लिए की थी काफी मेहनत

बॉबी ने दावा किया कि उन्होंने प्रोडक्शन हाउस श्री अष्टविनायक सिने विजन को साथ लाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि निर्माता उनके साथ काम करने में रुचि रखते थे, लेकिन इम्तियाज को साथ लेने में हिचकिचा रहे थे. हालांकि बॉबी ने निर्देशक को मौका देने के लिए उन्हें सफलतापूर्वक मना लिया. उन्होंने करीना कपूर खान से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने शुरू में मना कर दिया. प्रीति जिंटा से भी संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह बाद में इस पर विचार करेंगी. एक्टर ने कहा कि जैसे ही फिल्म बननी शुरू हुई, मुझे इससे साइड कर दिया गया और यह शाहिद कपूर को मिल गई.

जब वी मेट से बाहर होने पर काफी परेशान थे बॉबी देओल

बॉबी ने याद करते हुए कहा, “मैं जब वी मेट से निकाले जाने के बाद उस समय वास्तव में परेशान था. फिर भी इम्तियाज के प्रति कोई नाराजगी व्यक्त नहीं की.” जब वी मेट उस समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

यह भी पढ़ें- Video: राघव चड्ढा का रोमांटिक अंदाज, परिणीति चोपड़ा के लिए बनाया खास वीडियो, फैन्स बोले- पति हो तो ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >