Bobby Deol on Bandar Movie: बॉबी देओल बॉलीवुड से लेकर साउथ और बड़े पैन इंडिया प्रोजेक्ट्स तक, एक्टर लगातार अलग-अलग किरदारों में नजर आ रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘बंदर’ चर्चा में है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में बॉबी एक ऐसे पॉप स्टार ‘समर’ का किरदार निभा रहे हैं, जो यौन शोषण के आरोपों में फंस जाता है. वह खुद को कानूनी सिस्टम के बीच फंसा हुआ पाता है.
Bobby Deol on Chracter Samar: बॉबी देओल बोले- हर इंसान में कमियां होती हैं
जूम को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने फिल्म और अपने किरदार ‘समर’ को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, “कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता. कभी आपको लगता है कि आप अच्छे इंसान हैं और कभी लगता है कि आप सबसे बुरे हैं. इंसान में कमियां होती हैं और हमें बेहतर वही बनाता है जब हम अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना सीखते हैं. मैंने आज तक कोई परफेक्ट इंसान नहीं देखा और मैं खुद भी परफेक्ट नहीं हूं. लेकिन सिर्फ किसी आरोप के लग जाने से कोई अपराधी नहीं बन जाता. कई बार इंसान ऐसी परिस्थिति में फंस जाता है. हो सकता है आपने किसी को ऐसे तरीके से चोट पहुंचाई हो कि उसका रिएक्शन अलग हो जाए. ये सामान्य नहीं है, लेकिन जिंदगी में ऐसा हो सकता है.”
क्यों मुश्किल था ये किरदार?
बॉबी देओल ने माना कि ‘बंदर’ उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण फिल्म रही. उन्होंने कहा, “मेरे लिए इस तरह का रोल निभाना बहुत मुश्किल था.‘एनिमल’ या ‘आश्रम’ जैसे किरदार अलग थे, लेकिन ‘बंदर’ में भावनात्मक स्तर पर काफी गहराई थी. एक अभिनेता के तौर पर मुझे ऐसे किरदार निभाना पसंद है, क्योंकि ये असल जिंदगी में मैं नहीं हूं.”
Bobby Deol Upcoming Film: बॉबी देओल की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो बॉबी देओल फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा वह तमिल सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ का भी हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें– मैं वापस आऊंगा: फिल्म के कम कलेक्शन पर बोले इम्तियाज अली, कहा- यह स्टार-ड्रिवन फिल्म नहीं है
यह भी पढ़ें– बॉलीवुड के ये चेहरे अब साउथ फिल्मों में आएंगे नजर, फैंस को मिलेगा नया सरप्राइज, देखें कौन हैं ये स्टार्स
