T-Series के ऑफिस के केयरटेकर को हुआ कोरोना, BMC ने बिल्डिंग को किया सील

T-Series- मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित टी-सीरीज (T-Series) के ऑफिस की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. शनिवार को टी-सीरीज की बिल्डिंग में काम करने वाले एक केयरटेकर को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) बताया जा रहा है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है.

मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित टी-सीरीज (T-Series) के ऑफिस की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. शनिवार को टी-सीरीज की बिल्डिंग में काम करने वाले एक केयरटेकर को जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) बताया जा रहा है. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने इस पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है.

Also Read: Bigg Boss 13 की इस कंटेस्टेंट की सोसायटी में मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस हुईं क्वारंटाइन

टी-सीरीज के एक प्रवक्ता ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि, ‘अंधेरी स्थित कार्यालय परिसर में रहने वाला एक कर्मचारी जो वहीं काम करता और रहता था, कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. वहां रहने वालों में कुछ प्रवासी हैं जो वापस अपने घर नहीं जा सके. कार्यालय परिसर में ही उनके रहने खाने की व्यवस्था है. लेकिन उनमें से एक COVID-19 पॉजिटिव पाया गया.’

उन्होंने आगे बताया, ‘वहां दो से तीन लोग और हैं जिनका परीक्षण किया गया है, लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है. इसके बाद सुरक्षा कारणों से बीएमसी ने ऑफिस को सील कर दिया है.’ साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि ऑफिस वैसे भी कर्मचारियों के लिए 15 मार्च से बंद ही था. जो भी काम हो रहे हैं, वह सभी कर्मचारी घर से ही कर रहे हैं.

इससे पहले टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार ने पीएम रिलीफ फंड में 11 करोड़ डोनेट करने की सूचना देते हुए एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘आज, हम सभी एक मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. इस समय यह बहुत जरूरी है कि सभी मदद करें. इसलिए मैं और टी सीरीज परिवार प्रधानमंत्री केयर फंड में 11 करोड़ की राशि दान कर रहे हैं. हम मिलकर इससे लड़ सकते हैं. जय हिंद.’

Also Read: Coronavirus: इस एक्ट्रेस की सोसायटी में मिला Corona Positive, पूरा अपार्टमेंट सील

वहीं, कुछ दिन पहले टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी (Devoleena Bhattacharjee) की सोसायटी में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाया गया था. जिसके बाद से एक्ट्रेस को होम क्वारनटीन कर दिया गया था. देवोलीना ने बताया था कि, मुझे होम क्वारनटीन किया गया है और मेरे हाथ पर बाकायदा इसकी स्टैंप भी लगाई गई है.’ दरअसल देवोलीना की सोसायटी में रहने वाला एक शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है और उस शख्स के घर में जो हाउस हेल्पर था वही हाउस हेल्पर देवोलीना के घर में भी काम करने के लिए आता था. ऐसे में प्रशासन ने हाउस हेल्पर को भी 14 दिनों के लिए होम क्वारनटीन कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >