Bigg Boss 18 Wild Card: बिग बॉस के घर में चलेगा ग्लैमर का जादू, शो की TRP बढ़ाएगी 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss 18 Wild Card: सलमान खान की रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में 3 नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है. इनकी एंट्री ने शो में आते ही ग्लैमर का जादू चला दिया है. आइए बताते हैं इनके नाम.

Bigg Boss 18 Wild Card: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे शो के मेकर्स नए-नए ट्वीट लाकर शो को मजेदार बना रहे हैं. जहां शो के लेटेस्ट एपिसोड में घरवालों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. वहीं, दूसरी ओर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें ग्लैमर का जादू चलता दिखाई दे रहा है क्योंकि शो में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. ऐसे में अगर आप इन कंटेस्टेंट को देखने के लिए एक्साइटिड हैं तो आइए इनके नाम और इनके बारे में बताते हैं.

नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के नाम जाने से पहले शो का नया प्रोमो यहां देखें-

बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड एंट्री

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. इसमें शो के नए वाइल्ड कार्ड्स की एंट्री होते नजर आई है. इन कंटेस्टेंट्स का नाम एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री है. तीनों हसीनाओं ने आते ही शो में ग्लैमर का तड़का लगा दिया है. इसकी झलक हम शो के प्रोमो में देख सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री शो के मेकर्स की रणनीति का एक हिस्सा है.

कौन है ये तीन वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स?

बिग बॉस 18 की पहली वाइल्ड कार्ड एडिन रोज एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं. वह साउथ सुपरस्टार रवि तेजा के साथ काम कर चुकी हैं. वहीं, यामिनी मल्होत्रा स्टारप्लस के पॉपुलर शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ विराट और सई की बुआ का किरदार निभा चुकी हैं. जबकि, अदिति मिस्त्री एक फिटनेस इन्फ्लूएंसर हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अब ऐसे में शो में इनकी एंट्री से घरवालों और टीआरपी में क्या नए बदलाव आते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा.

Also Read: कौन है बिग बॉस 18 की तीसरी वाइल्ड कार्ड Edin Rose?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >