Bigg Boss 18: करणवीर की वजह से श्रुतिका-चुम का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन, क्या अब होगी नई दुश्मनी की शुरुआत

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग का इमोशनल ब्रेकडाउन नजर आ रहा है. आइए बताते हैं ऐसा क्यों हुआ.

Bigg Boss 18: सलमान खान की पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग बहुत रोते और चिल्लाते हुए नजर आए हैं. वहीं, सभी घरवाले उनके इमोशनल ब्रेकडाउन से काफी हैरान दिखाई दे रहे हैं. आइए बताते हैं इस प्रोमो में आगे और क्या कुछ हुआ.

यहां देखें बिग बॉस 18 का नया प्रोमो-

श्रुतिका-चुम का इमोशनल ब्रेकडाउन

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो की शुरुआत श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग के बीच हुए इमोशनल ब्रेकडाउन से होती है. जहां, एक तरफ चुम रो रही हैं और शिल्पा चुम को शांत करवा रही हैं. वहीं, दूसरी ओर श्रुतिका चुम से बात करना चाह रही हैं. इसी बीच चुम जोर से चिल्लाती हैं और सभी से उन्हें अकेला छोड़ने के लिए कहती हैं, जिसके बाद श्रुतिका वहां से चले जाती हैं.

क्या करणवीर की वजह से आई दोस्ती में दरार?

बिग बॉस के प्रोमो में आगे श्रुतिका भी रोते हुए नजर आती हैं. वह तेजिंदर सिंह बग्गा को पकड़ कर बहुत रो रही हैं और घर जाने की बात कर रही हैं. इसके बाद चुम वहां आती हैं और श्रुतिका से बात करने के लिए कहती हैं, लेकिन अब श्रुतिका उनसे बात नहीं करना चाहती हैं. अब इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि करणवीर और चुम की दोस्ती की वजह से श्रुतिका इनसिक्योर हो गईं और आज इन दोनों की दोस्ती में दरार आ गई.

अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि क्या इनके इमोशनल ब्रेकडाउन की वजह से उनके रिश्ते में दूरी आयेगी और इससे बिग बॉस के घर में एक नई दुश्मनी की शुरुआत होगी.

Also Read: Bigg Boss 18 Winner: ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 18 का विनर, ऐलिस कौशिक ने किया रिवील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >