Bigg Boss 18: फिर 'बिग बॉस 18' का टाइम गाॅड बना ये कंटेस्टेंट, फैंस बोले- अब गेम में मजा आएगा

Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो में नए टाइम गॉड का टास्क हुआ. इस टास्क में एक बार फिर दर्शकों के पसंदीदा कंटेस्टेंट ने जीत अपने नाम की है. आइए बताते हैं यह कौन हैं.

Bigg Boss 18: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नए ट्विस्ट ला रहा है. इसी बीच शो को और मजेदार बनाने के लिए बिग बॉस के घर में नए टाइम गॉड का टास्क हुआ. इस टास्क के दौरान एक बार फिर पुराना कंटेस्टेंट नया टाइम गॉड बना है. इस कंटेस्टेंट के नए टाइम गॉड बनने से फैंस की एक्साइटमेंट शो के लिए और भी बढ़ गई है. ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि यह कौन है तो आइए बताते हैं.

बिग बॉस 18 का नया टाइम गॉड

बिग बॉस 18 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार घर में नए टाइम गॉड का टास्क हुआ, जिसमें बिग बॉस ने गार्डन एरिया में एक स्पिन व्हील रखा और घर की मौजूदा टाइम गॉड ईशा सिंह से उस व्हील को घूमने के लिए कहा. इस दौरान बिग बॉस ने बाकी घरवालों को टास्क के नियम बताएं. इस नियम के अनुसार, ईशा के व्हील घूमाने पर जिस भी कंटेस्टेंट का नाम एरो के पास आएगा, उस कंटेस्टेंट को घर का नया टाइम गॉड बनने का मौका मिलेगा.

नया टाइम गॉड टास्क

बिग बॉस ने टाइम गॉड टास्क के नियम को समझाते हुए कहा व्हील घूमाने पर जिस सदस्य का नाम आएगा उस सदस्य को गार्डन एरिया में रखे डोमिनो ब्रिक्स से दीवार बनानी होगी, जो घर वाले नहीं चाहते कि दीवार बनाने वाले सदस्य टाइम गॉड बने वह उसकी दीवार बिगाड़ सकते हैं. वहीं, जो घर वाले चाहते हैं की दीवार बनाने वाला सदस्य टाइम गॉड बने वह उसकी दीवार को खराब होने से बचा सकते हैं.

कौन है बिग बॉस 18 का नया टाइम गॉड?

बिग बॉस 18 के एक फैन पेज के मुताबिक, टाइम गॉड टास्क को रजत दलाल जीत जाते हैं और वह एक बार फिर घर के नए टाइम गॉड बन जाते हैं. अब रजत के टाइम गॉड बनने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- वह अब गेम में मजा आएगा. वहीं, दूसरे ने लिखा ‘बधाई हो रजत दिन-ब-दिन अपना गेम बेहतर कर रहे हैं’.

Also Read: Bigg Boss 18 में अनुराग कश्यप की होगी एंट्री, घरवालों की हालत करेंगे टाइट, इस कंटेस्टेंट से मिलेंगे सबसे पहले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >