Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान ने रजत दलाल को पढ़ाया सही गलत का पाठ, कहा 'घर में किसी के नहीं…'

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के बिग बॉस 18 में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान रजत दलाल को सही गलत का पाठ पढ़ाते नजर आए हैं.

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. सभी कंटेस्टेंट अपने अपने दांव पेंच से गेम को जीतने की कोशिश कर रहे हैं. इसी बीच बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है. जिसमें शुक्रवार का वॉर में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने रजत दलाल को सही गलत का पाठ भी पढ़ाया.

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान रजत दलाल को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं. दरअसल, प्रोमो की शुरुआत में सलमान रजत को बाहरवालों के कमेंट्स पढ़ाते नजर आ रहे हैं. जिसमें एक यूजर ने कमेंट किया है कि, “रजत दोगला है…बहन बहन सिर्फ बोलता है, और यहां ईशा उसको सच में बड़े भैया मानने लगी.” इसपर सलमान उनसे पूछते हैं कि, मेरे सामन ये जो रजत ट्रीटमेंट करता है कि सर घर खिलाफ हो जाएगा कि जो घर के कैमराज में जा जाकर बोलता है कि एक बार पावर मेरे हाथ में आने दो फिर दिखता हूं ये असली रजत हैं.”

सलमान खान पूछते हैं असली रजत कौन है?

बिग बॉस 18 के इस प्रोमो में सलमान खान आगे कहते हैं कि, “रजत जो आपकी हेडलाइन है न वो बहुत सही होते है. लेकिन उसमें जो मैटर होता है वो…” इसी बीच सलमान बाकी के कमेंट पढ़ाते हैं. और फिर कहते हैं कि “रजत आप इस घर में किसी के नहीं हो. असली रजत कौन है इसमें अभी फिलहाल कन्फ्यूजन है.”

एलिस कौशिक ने बोला झूठ

सलमान खान ने इस दौरान सलमान खान को कहा कि उन्होंने झूठ बोला था कि उन्हें उनके ब्वॉयफ्रेंड ने शादी के लिए प्रपोज किया था. सलमान खान ने कहा कि, आपने कहा था कि आपको किसी ने शादी के लिए प्रपोज किया है. लेकिन जिसकी आप बातें कर रहे हो वो इंटरव्यू में कुछ और ही कह रहा है. सलमान खान की इस बात को सुनने के बाद एलिस उदास हो जाती हैं अरबों लगती हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: जानें कौन हैं दिग्विजय सिंह राठी, जो घरवालों की बढ़ाएंगे टेंशन, सलमान खान के शो में होगा खूब हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >