Bigg Boss 18 New PROMO: टास्क के दौरान घरवालों ने निकाली जमकर भड़ास, कशिश ने चाहत को कहा जोंक

Bigg Boss 18 New PROMO: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में सभी घरवाले एक टास्क के दौरान एक दूसरे पर भड़ास निकालते हुए नजर आए हैं. इसी बीच कशिश कपूर चाहट पांडे को जोंक भी कहती हैं.

Bigg Boss 18 New PROMO: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे मजेदार बनता जा रहा है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस घरवालों को एक टास्क देते नजर आ रहे हैं. इस टास्क के दौरान सभी घरवाले खुलकर एक दूसरे के खिलाफ भड़ास निकालते दिखाई दिए हैं. ऐसे में अगर आप भी ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि प्रोमो में क्या कुछ हुआ है तो आइए आपको बताते हैं.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में बिग बॉस घर वालों से कहते हैं कि आज वह सभी से जानना चाहते हैं कि उनके हिसाब से घर में ऐसा कौन सा सदस्य है जिसका पिछले 7 दिनों में कोई वजूद नजर नहीं आया. ईशा सिंह सबसे पहले दिग्विजय को बुलाती है और कहती हैं कि उन्हें लगा था कि दिग्विजय जब आए थे तब वह बहुत क्लियर माइंडेड कंटेस्टेंट लगे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह काफी कन्फ्यूज्ड नजर आ रहे हैं. इसके बाद इशा दिग्विजय के मुंह पर स्प्रे मारती है ताकि वह चुप हो जाएं. ईशा सिंह के बाद विवियन दिग्विजय के पास आते हैं और कहते हैं कि मैं आपको एक नाम दिया था ‘मुद्दा लेस’, जिसका कोई मुद्दा नहीं होता.

कशिश ने चाहत को कहा जोंक

दिग्विजय के बाद कशिश कपूर चाहत को बुलाती है और कहती हैं कि चाहत मुझे लीच लगती हैं, मतलब जोंक. इसलिए क्योंकि यह हर हफ्ते एक बॉडी ढूंढती है जिसका वह खून चूस सके. उनकी इस बात पर चाहत पलटवार करते हुए कहती हैं कि ऐसे ही लोग होते हैं जो छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढ लेते हैं. इनके बाद धीरे-धीरे करके सभी घरवाले आते हैं और अपनी भड़ास निकालते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के बाद अब इस दोस्त ने विवियन डीसेना को दिया धोखा, बेघर होने के लिए किया नॉमिनेट

Also Read: Bigg Boss 18: टाइम गॉड बनते ही इस कंटेस्टेंट ने लिया करणवीर मेहरा से बदला, अब बदलेगा घर का पूरा माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >