Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान की रियलिटी शो बिग बॉस 18 में इस वक्त टीवी की पापुलर एक्ट्रेस हिना खान ने स्पेशल गेस्ट के रूप में एंट्री ली है. यहां आते ही उन्होंने घरवालों को ऐसा टास्क दिया कि उनके असली चेहरे सामने आने लगे.

Bigg Boss 18 New Promo: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में हिना खान घरवालों को एक टास्क देते हुए नजर आती हैं. इस टास्क के दौरान धीरे-धीरे घरवालों के असली रंग देखने को मिलते हैं. आइए बताते हैं इस प्रोमो में आगे और क्या कुछ हुआ है.

यहां देखें शो का प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 शो में बीते दिन पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान की एंट्री हुई. यहां उन्हें सलमान खान से अपनी कैंसर जर्नी के बारे में काफी बात करते हुए देखा गया. इसके बाद वह घर के अंदर पहुंची और सभी कंटेस्टेंट्स से मिलीं. इसकी झलक हमें शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाई दी, जिसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है.

हिना खान ने घरवालों को दिया टास्क

बिग बॉस 18 के नए प्रोमो में हिना खान घरवालों को एक टास्क देते हुए नजर आती हैं. इस टास्क में घर के हर सदस्य को आकर एक एक कंटेस्टेंट को उठाना है और सामने वाली चेयर पर बैठाकर गुब्बारों को उनके सिर पर फोड़ना है. साथ ही यह बताना है कि ये सदस्य इस घर का रोटेन सदस्य है और क्यों है.

घरवालों का सामने आया असली चेहरा

हिना खान के दिए गए टास्क को सबसे पहले अविनाश मिश्रा पूरा करने के लिए उठते हैं और फिर वह रजत को बुलाते हैं. अविनाश रजत के सिर पर गुब्बारा फोड़कर कहते हैं कि रजत हर हफ्ते अपने समीकरण के हिसाब से अलग-अलग ग्रुप बनाते हैं. इसपर रजत कहते हैं कि “दिल की चीज दिल की चीज होती है और बाकी मैं यहां हाथ जोड़कर बैठते तो आया नहीं हूं, गेम की जगह गेम खेलूंगा समीकरण बनाता हूं, सीधे-सीधे बनाता हूं और सबके आगे बनाता हूं.” इसके बाद अविनाश मिश्रा करणवीर को बुलाते हैं कहते हैं कि वह शिल्पा शिरोडकर का इस्तेमाल कर रहे हैं.

अब शो में यह देखना काफी दिलचस्प होगा की हिना खान के इस टास्क से और कितने सदस्य के असली चेहरे सामने आते हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >