Bigg Boss 18: सलमान खान ने कशिश कपूर के अतीत पर उठाया सवाल, तो भड़की एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे 2 करोड़ देंगे तो…

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान खान ने हाल ही में शो के मंच पर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट कशिश कपूर के अतीत पर कुछ ऐसा कह दिया है कि वह भड़क गईं. आइए बताते हैं सलमान ने क्या कहा.

Bigg Boss 18: कशिश कपूर और दिग्विजय राठी ने कुछ वक्त पहले सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है. इन दोनों के आते ही शो में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. इसी बीच सलमान खान ने कशिश कपूर के अतीत के बारे में कुछ ऐसा कह दिया जिससे वह भड़क गईं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

सलमान खान की बात से नाराज हुईं कशिश कपूर

सलमान खान ने हाल ही में कशिश कपूर के पिछले शो स्प्लिट्सविला X5 के बारे में बात की. उन्होंने कशिश को ताना मारते हुए कहा, तो आपको लगा कि आपको पैसे लेकर क्विट यानी ‘भागना’ था. इस बात को सुनकर कशिश को गुस्सा आ जाता है और वह इस बारे में बाकी घरवालों से बात करती हैं, लेकिन बाकी सब भी सलमान खान की बात को ही सपोर्ट कर रहे थे. सबसे पहले कशिश करणवीर मेहरा से इस बारे में बातचीत करने जाती हैं. इसपर करण उनसे कहते हैं कि ‘जब लोग गेम छोड़ देते हैं तो वह किसी लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते हैं.’

2 करोड़ रुपए के लिए शो छोड़ देंगी कशिश

कशिश करणवीर की बात सुनने के बाद और भी ज्यादा भड़क जाती हैं और चाहत से बात करने जाती हैं. वह चाहत से कहती हैं कि ‘ये कहना कि जो गेम छोड़ देते हैं, वो लाइफ में आगे नहीं बढ़ते. ये क्या बात हुई. यहां पर अगर लोग पैसों की बात कर रहे हैं ना, तो मुझे 2 करोड़ देंगे, तो मैं लेके चली जाऊंगी.’

क्या है पूरा मामला?

कशिश कपूर और दिग्विजय राठी बिग बॉस 18 में आने से पहले स्प्लिट्सविला X5 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं. वहां, कशिश के सामने दो ऑप्शन रखे गए थे कि या तो वह 10 लाख रुपए लेकर शो छोड़कर जाना चाहती हैं या वह इसे कंटिन्यू करना चाहती हैं. कशिश ने तब 10 लाख रुपए लेकर शो से बाहर जाना सही समझा. इसी वजह से दिग्विजय भी फाइनल्स तक नहीं जा पाए थे.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने शो पर लौटते ही घरवालों को दिया ऐसा लेसन, बढ़ गई इन 2 कंटेस्टेंट की टेंशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >