Bigg Boss 18 Highlights: दिग्विजय सिंह राठी से गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने कंफर्म किया ब्रेकअप, कहा- मेरा आत्म-सम्मान हर…

Bigg Boss 18 Highlights: दिग्विजय सिंह राठी की गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है. उन्होंने इस स्टोरी में यह भी लिखा है कि अब वह हार चुकी हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट दिग्विजय राठी ने एमटीवी के शो ‘स्प्लिट्सविला एक्स 5’ से पॉपुलैरिटी हासिल की थी. वहां, उन्होंने इशिता रावत के एक्स के रूप में एक्स-आइल विला में एंट्री ली थी, लेकिन स्प्लिट्सविला में आते ही उन्हें उन्नति तोमर से प्यार हो गया था. शो के खत्म होने के बाद भी दोनों एक साथ थे. लेकिन अब उन्नति तोमर ने दिग्विजय सिंह राठी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए दिग्विजय के साथ अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है.

ब्रेकअप की वजह जानने से पहले यहां देखें स्टोरी-

उन्नति तोमर और दिग्विजय सिंह का ब्रेकअप

उन्नति तोमर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट दिग्विजय सिंह राठी के साथ अपने ब्रेकअप पर मुहर लगाई है. उन्होंने लिखा, ‘हे क्यूटीज! आप सभी से अनुरोध है कि किसी भी दिग्नती रील या एडिट में मेरा उल्लेख न करें. साथ ही दिग्नती का समर्थन करने में अपना समय बर्बाद न करें. हम दोनों का व्यक्तिगत रूप से समर्थन करें. जैसा कि आप देख सकते हैं, दिग्विजय की पीआर टीम ने मुझे नजरअंदाज किया है, इसलिए कृपया दिग्विजय का समर्थन करने या उनसे संबंधित किसी भी चीज के लिए मुझे स्पैम न करें.

‘मेरा आत्म-सम्मान हर चीज से ऊपर है’

उन्नति तोमर ने आगे लिखा, ‘अगर मैं उनका समर्थन करना चाहती हूं, तो मैं करूंगी. अब तक मुझे एहसास हो गया है कि उन्हें मेरा समर्थन या कुछ भी नहीं चाहिए. इसलिए मैं आधिकारिक तौर पर यहां से चली गई हूं. मेरा आत्म-सम्मान हर चीज से ऊपर है, जिसे मैं कुछ समय से खो रही हूं.’

Also Read: Bigg Boss 18 Educational Qualifications: विवियन डीसेना से लेकर अविनाश मिश्रा तक, कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट कंटेस्टेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >