Bigg Boss 18 Highlights: इस कंटेस्टेंट का कटा शो से पत्ता, तो इस घरवाले ने बनाई टॉप 3 में जगह

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में नायरा बनर्जी को घर से बेघर होते हुए देखा गया था. अब शो के एक और एलिमिनेशन हो गया है. यह और कोई नहीं नायरा के करीबी दोस्त शहजादा धामी हैं.

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इन दोनों काफी हंगामा मचा हुआ है. घरवाले एक दूसरे को निचा दिखाने और पलटवार करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. इसी बीच अब खबर सामन आई है कि बिग बॉस 18 के घर से एक कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है. यह कंटेस्टेंट और कोई नहीं स्टारप्लस के पॉपुलर शो यह रिश्ता क्या कहलाता के एक्टर शहजादा धामी हैं. इससे पहले शो से नायरा बनर्जी और अनुपमा फेम मुस्कान बामने भी शो से बाहर हो गई थीं.

शहजादा धामी हुए घर से बेघर

बिग बॉस 18 को शुरू हुए अब लगभग एक महीना हो चुका है और अब तक शो से चार कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं. अब शो से शहजादा धामी भी बाहर हो गए हैं. बता दें कि उनके साथ अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिरोडकर, अरफीन खान, शहजादा धामी, एलिस कौशिक और ईशा सिंह भी नॉमिनेट हुए थे. जिसके बाद दिवाली वीकेंड पर शहजादा को एलिमिनेट कर दिया गया. उनकी काफी मेहनत के बावजूद वह एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में उभरने में नाकामयाब रहे.

वीकेंड का वार का शेड्यूल

बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार एपिसोड में अब कई बदलाव किए गए हैं. सलमान खान अब बतौर होस्ट शुक्रवार और शनिवार को नजर आएंगे. इसके अलावा शुक्रवार का वार हर शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होगा. वहीं, शनिवार का वार हर शनिवार अपने निर्धारित समय रात 9.30 बजे से शुरू होगा. साथ ही शो में वीकेंड का वार के रविवार एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन वीकेंड होस्ट करते नजर आएंगे.

बिग बॉस 18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 18 के टॉप 3 कंटेस्टेंट की बात करें तो सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में एस्ट्रोलॉजर अलिफिया सैयद टॉप 3 कंटेस्टेंट के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि शो के टॉप 3 लिस्ट में विवियन डीसेना, शहजादा धामी और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है. लेकिन अब शो के साथ ही इस लिस्ट से शहजादा धामी का भी नाम बाहर हो गया है.

Also Read: Bigg Boss 18 Highlights: घरवालों की नाक में दम करने, बिग बॉस 18 में हुई इन दो कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >