Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान ने शो पर लौटते ही घरवालों को दिया ऐसा लेसन, बढ़ गई इन 2 कंटेस्टेंट की टेंशन

Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी करने के बाद अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में लौट आए हैं. उन्होंने आते ही घरवालों की जमकर क्लास लगाई है.

Bigg Boss 18 Highlights: कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान खान, अपनी फिल्म सिकंदर की शूटिंग पूरी करने के बाद सेट पर वापस लौट आए हैं. उन्होंने आते ही घरवालों की जमकर क्लास लगाई है. इसकी झलक हम शो के लेटेस्ट प्रोमो में देख सकते हैं, जिसे सोशल मीडिया हैंडल ‘कलर्स टीवी’ पर शेयर किया गया है. सलमान खान की वापसी से जिन दो कंटेस्टेंट की टेंशन सबसे ज्यादा बढ़ी है, उसे भी इस प्रोमो में देखा जा सकता है. आइए बताते हैं इनके नाम.

कंटेस्टेंट के नाम जानने से पहले यहां देखें शो का लेटेस्ट प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में सलमान खान ‘वीकेंड का वॉर’ के बीच दिग्विजय राठी और अविनाश मिश्रा को लेसन देते हुए नजर आए हैं. प्रोमो की शुरुआत में सलमान खान सभी घरवालों से पूछते हैं कि यहां जींस कौन-कौन पहनता है, सभी जींस पहनते हैं न यहां? इसपर सभी हामी भरते हैं. इसके बाद सलमान करणवीर मेहरा से अंदर से एक जींस लाने को कहते हैं. जब करणवीर अंदर से जींस ले आते हैं तो सलमान उस जींस को अविनाश मिश्रा को देने के लिए कहते हैं. आगे फिर वह अविनाश से उस जींस को फाड़ने के लिए कहते हैं. जब अविनाश से जींस नहीं फटती है, तब सलमान जींस दिग्विजय को देने के लिए कहते हैं. दिग्विजय राठी बहुत कोशिश करते हैं लेकिन उनसे भी जींस नहीं फटती है और वह सलमान से कहते हैं कि नहीं फटेगी सर.

सलमान खान ने लगाई दिग्विजय-अविनाश की क्लास

सलमान खान आगे प्रोमो में कहते हुए नजर आते हैं कि ‘यह जींस है, ये फटती है लेकिन आपसे ये फटी नहीं. और आप आदमी फाड़ने की बात कर रहे हैं बीच से, कितने आदमी आपने बाहर फाड़े हैं. कौन से शो में आए हैं आप? WWE में आए हो, WWF में आए हो. आपको लड़ने-झगड़ने का इतना शौक है तो वहां पर घुसो ना आप लोग. ‘

अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान की वापसी से और कितने घरवालों की क्लास लगती है और किसे मिलता है रियलिटी चेक.

Also Read: Bigg Boss 18 Educational Qualifications: विवियन डीसेना से लेकर अविनाश मिश्रा तक, कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट कंटेस्टेंट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >