Bigg Boss 18 Highlights: टाइम गॉड दिग्विजय राठी को बिग बॉस ने दी स्पेशल पॉवर, तो बगावत पर उतर गए विवियन-अविनाश

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. इस हफ्ते नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी को बिग बॉस ने स्पेशल पॉवर सौंपी है. इसके बाद विवियन और अविनाश भी बगावत पर उतर आए हैं. आइए बताते हैं कैसे.

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 में नए टाइम गॉड की घोषणा हो गई है. इस हफ्ते दिग्विजय राठी को शो का नया टाइम गॉड बनाया गया है. जहां, एक तरफ दिग्विजय घर के नए नियम बना रहे हैं तो वहीं, दूसरी ओर विवियन और अविनाश मिश्रा इस बगावत पर उतर गए हैं कि वह दिग्विजय राठी के बनाए गए किसी भी नियम का पालन नहीं करेंगे. इसकी झलक हम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कलर्स टीवी पर रिलीज हुए कुछ प्रोमो में देख सकते हैं.

यहां देखें प्रोमो-

विवियन-अविनाश की बगावत

बिग बॉस 18 के एक प्रोमो की शुरुआत में विवियन डीसेना घर में ऐलान करते हैं कि “जब तक वो टाइम गॉड रहेगा, मैं कोई काम नहीं करूंगा. मेरी ड्यूटी का नाम है मेरी मर्जी.” विवियन की बात पर अविनाश भी अपनी हामी भरते हुए कहते हैं कि वह भी काम नहीं करेंगे और यह उनकी इच्छा है. इसके जवाब में नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी उन दोनों से पूछते हैं कि “अगर आप लोग कोई ड्यूटी नहीं करोगे तो आपके लिए खाना क्यों बनेगा? इसपर विवियन कहते हैं कि वह सूजी खाएंगे. उसके बाद वह उसे बनाने की कोशिश करते हैं और दिग्विजय उन्हें रोकते हुए नजर आते हैं.

दिग्विजय राठी को मिली स्पेशल पॉवर

बिग बॉस 18 के दूसरे प्रोमो की शुरुआत में बिग बॉस नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी को एक स्पेशल पॉवर देते हैं. जब दिग्विजय कन्फेशन रूम में बैठे हुए होते हैं तब बिग बॉस ये घोषणा करते हैं कि “आज आपको एक मौका मिलेगा, टाइम गॉड के रूप में टाइमलाइन बदलने का.” इसके बाद बिग बॉस उन्हें कहते हैं कि उनके पास कशिश कपूर को नॉमिनेशन से बचाने की पॉवर है.

अब ऐसे में बिग बॉस 18 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होगा. दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्सुक हैं कि दिग्विजय राठी कशिश को नॉमिनेशन से बचाएंगे या नहीं.

Also Read: Bigg Boss 18: इस शख्स ने करण वीर मेहरा को टाइम गॉड टास्क से किया आउट, VIDEO में देखें पूरा ड्रामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >