Bigg Boss 18: टाइम गॉड की टास्क में सारा अरफीन खान ने किया करणवीर का मुंह काला, विवियन की वजह से शिल्पा हुईं हर्ट

Bigg Boss 18: कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें शिल्पा शिरोडकर विवियन से नाराज नजर आई हैं. वहीं, सारा अरफीन खान करणवीर का मुंह काला कर देती हैं. आइए बताते हैं क्यों.

Bigg Boss 18: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां अनजाने दोस्त बन जाते हैं और पक्के दोस्त दुशमन बन जाते हैं. ऐसा ही कुछ इन दिनों शो में देखने को मिल रहा है. दरअसल, करणवीर और विवियन शो से पहले एक अच्छे दोस्त थे, लेकिन अब दर्शकों को आये दिन दोनों के बीच तकरार देखने को मिल जाती है.

बिग बॉस 18 के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे पत्नी के समझाने के बाद विवियन का गेम बदलता नजर आ रहा है. साथ ही नॉमिनेशन टास्क में विवियन ने खरी-खोटी सुनाने के बाद अपने दो करीबी दोस्तों शिल्पा और करणवीर को नॉमिनेट कर दिया था. अब शो का एक और प्रोमो सामने आया है, जिसमें शिल्पा विवियन की बातों से हर्ट नजर आई हैं. जबकि, सारा अरफीन खान ने करणवीर का मुंह कला काला कर दिया.

यहां देखें शो का नया प्रोमो-

बिग बॉस 18 का नया प्रोमो

बिग बॉस 18 के प्रोमो की शुरुआत में अविनाश मिश्रा और करणवीर महरा गार्डन एरिया में बैठे नजर आते हैं. यहां अविनाश बातचीत की शुरुआत करते हुए कहते हैं कि मुझे ये ट्रिपल एंगल नहीं चाहिए जो फालतू का चल रहा है. करण फिर बोलते हैं कि ये और ज्यादा आग लग गई है अब. अगर तू वो मून नहीं करता तो आज भी ऐसा चलता यार. इसपर अविनाश कहते हैं कि मुझे दिखाने के लिए उन्होंने खुद के लिए किया. इन दोनों की बातों को सुनकर सारा के साथ विवियन कहते हैं अच्छा ये वाला ऑर्गनिक चल रहा है.

विवियन से शिल्पा हैं नाराज

करणवीर और अविनाश की बातों के बीच शिल्पा चुम दरांग से बात करते हुए नजर आती हैं. शिल्पा कहती हैं अविनाश के लिए ईशा फर्स्ट है और ईशा के लिए अविनाश, विवियन तो लास्ट है. बस मैंने कहा कि दोनों बराबर हैं और मैंने चूज किया तो मुझे कहा दोगला और ये चीज मुझे हर्ट हुई है.

करणवीर का मुंह सारा ने किया काला

बिग बॉस इसके बाद नए टास्क का ऐलान करते हैं कि दो टीम हैं और दोनों टीमों को पेंटिंग बनानी है. इनमें से टाइम गॉड अविनाश को जिस टीम की पेंटिंग पसंद आएगी, सिर्फ उसी टीम के सदस्य टाइम गॉड बनने की रेस में शामिल होंगे। जब सारा अरफीन खान पेंट करती हैं तभी करणवीर उनपर रंग फेंक देते हैं. जिसके बाद सारा को गुस्सा आ जाता है और वह भी काला पेंट करण के मुंह पर फेंक देती हैं, जिससे करणवीर का मुँह पूरा काला हो जाता है.

Also Read: Vivian Dsena Net Worth: बिग बॉस 18 के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं विवियन, इतना करते हैं चार्ज, नेटवर्थ जान रह जाएंगे हैरान

Also Read: Bigg Boss 18: फिनाले से पहले विवियन के सामने आया घरवालों का असली चेहरा, इन 2 करीबी दोस्तों को किया सीधा नॉमिनेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >