Bhooth Bangla Worldwide Box Office Collection: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने अब तक कितने करोड़ कमाए हैं.
भूत बंगला बनी साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
भूत बंगला ने विदेशों में भी अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब तक 118 करोड़ हो चुकी है. अगर यह पहले सप्ताह की रफ्तार बरकरार रखती है, तो दूसरे वीकेंड तक यह 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी. दुनिया भर में 118 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, भूत बंगला इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने शाहिद कपूर की ओ रोमियो (92 करोड़ रुपये) और रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 (78 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, इसकी सबसे बड़ी सफलता मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी भेड़िया की लाइफटाइम कमाई को पार करना है. वरुण धवन और कृति सैनन अभिनीत इस फिल्म ने 2022 में रिलीज होने पर दुनिया भर में 90 करोड़ रुपये कमाए थे. भूत बंगला अब मैडॉक की एक और हॉरर कॉमेडी मुंज्या को पछाड़कर आगे बढ़ने की राह पर है, जिसने वैश्विक स्तर पर 132 करोड़ रुपये कमाए थे.
भूत बंगला का टोटल कलेक्शन
भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज हुई और इसने ओपनिंग डे पर 14.70 करोड़ कमाए. sacnilk के मुताबिक दूसरे और तीसरे दिन मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल आई और इसने 22.80 और 27.37 करोड़ कमा डाले. वीकडेज आते आते ये सुस्त पड़ गई और इसने चौथे और पांचवें दिन 7.97 और 9.28 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद हॉरर कॉमेडी का टोटल कलेक्शन 72.75 करोड़ हो गया. मूवी में तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी मुख्य भूमिका में हैं.
यह भी पढ़ें- तमन्ना से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग दिखे विजय वर्मा, तस्वीरों ने मचाई हलचल
