अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वीकेंड में ताबड़तोड़ कमाई

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3:अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीन दिनों में ‘भूत बंगला’ की कमाई 66 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गई है.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 3: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है. इस फिल्म के जरिए एक्टर अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन करीब 10 साल बाद एक साथ नजर आए हैं. रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिले हैं और पहले ही वीकेंड में इसकी कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने तीसरे दिन अब तक करीब 23 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह पहले दो दिनों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन है, जिससे साफ है कि दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर अच्छा क्रेज बना हुआ है.

कुल कलेक्शन 66 करोड़ के पार

पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जबकि प्रीव्यू शो से 3.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी. दूसरे दिन फिल्म ने करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया. तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. इसके साथ ही अब तक फिल्म का कुल भारत में ग्रॉस कलेक्शन 66.91 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

प्रियदर्शन और अक्षय ने साथ में की ये फिल्में

भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जिन्होंने पहले भी अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्में दी हैं, जैसे हेरा फेरी (2000), गरम मसाला (2005), भागम भाग (2006), भूल भुलैया (2007), दे दना दन (2009) और खट्टा मीठा (2010). इस फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और जीशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले अर्जुन (अक्षय कुमार) और उसकी बहन के इर्द-गिर्द घूमती है. बहन को अचानक अपने दादा की संपत्ति में एक बड़ी विरासत और एक महल मिलता है. इसके बाद अर्जुन भारत के गांव मंगलपुर जाता है, जहां कहानी में कई सारे ट्विस्ट आते हैं. गांव में यह मान्यता है कि यहां कोई भी शादी नहीं कर पाता क्योंकि वधुसुर नाम का राक्षस दुल्हनों को गायब कर देता है. इसके बाद कहानी में हॉरर और कॉमेडी का दिलचस्प मेल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड धमाका, 2 दिन में ‘द केरला स्टोरी 2’ का रिकॉर्ड तोड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >