ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ की अच्छी कमाई, फिर भी नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर 2’ के ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

Bhooth Bangla box office collection Day 1: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों का ध्यान खींचा है. इसकी शुरुआत मजबूत रही, लेकिन यह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ओपनिंग डे के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई.

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है. हॉरर-कॉमेडी जॉनर की इस फिल्म ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ओपनिंग डे पर मूवी ने सिनेमाघरों में करीब 12.25 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके अलावा पेड प्रीव्यू से फिल्म को 3.50 करोड़ रुपये मिले. इस तरह फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन पहले दिन लगभग 15.75 करोड़ रुपये पहुंच गया.

दुनिया भर में कितनी हुई कमाई ?

निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘भूत बंगला’ ने दुनिया भर में करीब 23.90 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इसमें भारत का ग्रॉस कलेक्शन 18.90 करोड़ रुपये और ओवरसीज मार्केट से करीब 5 करोड़ रुपये शामिल हैं. फिल्म को विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे आने वाले दिनों में इसकी कमाई और बढ़ने की उम्मीद है. फिल्म की शुरुआत को देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई में बड़ा उछाल आ सकता है.

‘भूत बंगला’ नहीं तोड़ पाई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का रिकॉर्ड

sacnilk के अनुसार, धुरंधर 2 ने पहले दिन 102.55 की दमदार कमाई की थी. इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ऐसे में ‘भूत बंगला’ ने धुरंधर 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन रिकॉर्ड को नहीं तोड़ा. वहीं, धुरंधर 2 के 30वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका कुल नेट कलेक्शन अभी भी 1105.82 करोड़ रुपये के आसपास है, जो एक बड़ा आंकड़ा है.

अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग फिल्मों में शामिल

भूत बंगला’ अब अक्षय कुमार की पोस्ट-पैंडेमिक फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. इस लिस्ट में ‘सूर्यवंशी’ पहले नंबर पर है, जो 26.29 करोड़ रुपये के साथ ‘सूर्यवंशी’ रही, वहीं ‘हाउसफुल 5’ 24 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला बनी फैमिली एंटरटेनर, हंसी के साथ सस्पेंस का ट्विस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >