‘भूत बंगला’ के रंग में रंगा ‘नागिन’ का सेट, अक्षय कुमार-राजपाल यादव की एंट्री से मचा धमाल

Bhoot Bangla: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म भूत बंंगला जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच दोनों एक्टर ‘नागिन’ स्पेशल एपिसोड में नजर आए, जहां दोनों ने अपनी एंट्री से पूरा माहौल मजेदार बना दिया.

Bhoot Bangla: फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है. गाने और टीजर आने के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अक्षय कुमार और राजपाल यादव टीवी शो ‘नागिन’ के सेट पर पहुंचे, जहां उनकी जबरदस्त स्वागत हुई. दोनों एक्टर की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया.

नागिन के सेट पर दिखा खास अंदाज


शो में अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने स्पेशल अपीयरेंस दी. सेट पर पहुंचते ही दोनों का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान माहौल काफी मजेदार और एंटरटेनिंग हो गया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी काफी खुश नजर आए.

यहां वीडियो देखें

अक्षय बने ‘महा नाग’


एपिसोड में अक्षय कुमार एक अलग ही अंदाज में नजर आए. उन्होंने ‘महा नाग’ का रोल निभाया और नागिन को गाइड करते दिखे. वहीं राजपाल यादव ने अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों को हंसाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. दोनों की जोड़ी ने पूरे एपिसोड को और भी खास बना दिया.

फिर साथ आई हिट जोड़ी


इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की हिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है. इस जोड़ी ने पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दी हैं, इसलिए इस बार भी दर्शकों को कुछ खास देखने की उम्मीद है.

कब रिलीज होगी फिल्म?


‘भूत बंगला’ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं, जबकि प्रोड्यूसर खुद अक्षय कुमार हैं उनके अलावा एक्ता कपूर और शोभा कपूर हैं. इस फिल्म में डर और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे. यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ऐसे में फैंस इस फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के सेट से रणवीर सिंह का दमदार BTS वायरल, डेडिकेशन देख फैंस हुए इम्प्रेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >