Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘भूल चुक माफ’ की कमाई में आई गिरावट या उछाल? टोटल कलेक्शन ने चौंकाया

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: साइंस-फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चुक माफ की टक्कर बड़े पर्दे पर केसरी वीर से हुई. राजकुमार राव की फिल्म सूरज पंचोली की मूवी से बेहतर प्रदर्शन कर रही है. दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है.

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2: राजकुमार राव की लेटेस्ट रिलीज फिल्म भूल चूक माफ को लेकर सोशल मीडिया पर बातें हो रही. 23 मई को रिलीज हुई मूवी को समीक्षकों और दर्शकों से मिला-जुला रिएक्शन मिला. फिल्म में राजकुमार ने वामिका गब्बी के साथ रोमांस किया है. पहले दिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया और 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कमाई कर ली. दूसरे दिन का कलेक्शन अब सामने आ चुका है.

दूसरे दिन भूल चुक माफ ने की इतनी कमाई

दर्शकों को भूल चुक माफ में अनोखी टाइम लूप की कहानी ने अपनी ओर खींचा. फिल्म का क्लैश बॉक्स ऑफिस पर सुनील शेट्टी, सूरज पंचोली की केसरी वीर से हुई. Sacnilk.com के अनुसार, दूसरे दिन मूवी ने लगभग 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. टोटल कमाई फिल्म की 16 करोड़ रुपये की कर ली है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है और इसे वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिलेगा. साथ ही इस मूवी के सामने कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है, जो इसे कड़ी टक्कर देगी.

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये

Bhool Chuk Maaf total collection- 16 करोड़ रुपये

जानें भूल चुक माफ को लेकर क्या हुआ विवाद

भूल चूक माफ के रिलीज होने से पहले ही ये विवादों में घिर गई थी. पहले मूवी 16 मई को ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली थी. इस बात से मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर इनॉक्स नाराज हो गई. सूत्रों के मुताबिक, थियेटर रिलीज के लिए साइन की गई आठ हफ्तों की एक्सक्लूसिव विंडो का उल्लंघन हुआ है, जिसके चलते पीवीआर इनॉक्स ने फिल्म मेकर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की. उसके बाद मूवी सिनेमाघरों में 23 मई को रिलीज हुई. कहा जा रहा है कि थिएट्रिकल रन के बाद मूवी अब 6 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो सकती है.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >