Bhool Chuk Maaf Advance Booking Day 1: ओपनिंग डे इतने करोड़ कमाएगी राजकुमार की फिल्म, एडवांस बुकिंग में खुली पोल

Bhool Chuk Maaf Advance Booking Day 1: राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर भूल चूक माफ 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड भी है. अब मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. आइये जानते हैं ये पहले दिन कितने करोड़ का कलेक्शन कर सकती है.

Bhool Chuk Maaf Advance Booking Day 1: भूल चूक माफ आखिरकार 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मैडॉक फिल्म्स की आने वाली मूवी में राजकुमार राव और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में हैं. सीमा पाहवा, संजय मिश्रा और रघुबीर यादव अभिनीत इस टाइम लूप रोमांटिक कॉमेडी के एडवांस बुकिंग शुरू हो गए हैं. पहले दिन की प्री-सेल में इसकी 17 हजार टिकटें बिक चुकी हैं.

भूल चूक माफ ने एडवांस बुकिंग में बेचे इतने टिकट

आठ घंटे पहले ही भूल चूक माफ ने पहले दिन की प्री-सेल में ही टॉप नेशनल चेन-पीवीआर आइनॉक्स और सिनेपोलिस में 17,000 एडवांस टिकटें बेच दी हैं. प्री-सेल्स के रुझानों के अनुसार, साइंस फिक्शन रोमांटिक कॉमेडी की शुरुआत अच्छी होगी. इस पारिवारिक मनोरंजक फिल्म की शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये की रेंज में ओपनिंग होने की संभावना है. धमाकेदार फर्स्ट डे फर्स्ट शो पहले दिन के वॉक-इन बुकिंग और वर्ड ऑफ माउथ पर भी निर्भर करेगा. अंतिम प्री-सेल में इसके 40,000 एडवांस टिकट के लक्ष्य को छूने की संभावना है.

पहले दिन इतने करोड़ की कर सकती है कमाई

राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म के टिकट पर फ्लैट डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है. बुकमायशो पहले दिन प्रति टिकट 100 रुपये की फ्लैट छूट दे रहा है. हालांकि मैडॉक फिल्म्स के लिए 6 करोड़ रुपये की ओपनिंग अच्छी शुरुआत नहीं है. दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस ने पिछली बार ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म छावा का निर्माण किया था, जिसने दोहरे अंकों की ओपनिंग (31 करोड़ रुपये) की थी. हालांकि राजकुमार राव की इस फिल्म के पास अभी दो हफ्ते का समय है,

भूल चूक माफ को लेकर हुआ था ये विवाद

भूल चूक माफ को शुरू में 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. निर्माताओं ने भारत पाकिस्तान के बीच की टेंशन देखकर इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया. हालांकि पीवीआरइनॉक्स और मैडॉक फिल्म्स के बीच इसकी नाट्य रिलीज को लेकर कानूनी विवाद में फंस गई थी. दोनों पक्षों ने बाद में सुलह किया और थियेटर रिलीज के लिए तैयार हो ग��.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >