Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के क्लैश होने पर माधुरी दीक्षित बोलीं- भविष्यवाणी करना…

1 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच तगड़ा क्लैश दर्शकों को देखने मिलेगा. दोनों फिल्म एक ही दिन रिलीज हो रही है. अब इस क्लैश को लेकर माधुरी दीक्षित ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Bhool Bhulaiyaa 3 Vs Singham Again: कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन में लगे हुए हैं. मूवी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाल ही में मेकर्स ने आमी जे तोमर 3.0 सॉन्ग को रिलीज किया. इस दौरान विद्या बालन और माधुरी दीक्षित को स्टेज पर साथ में डांस करते देख फैंस काफी खुश हो गए. वहीं, माधुरी ने भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बॉक्स ऑफिस पर क्लैश को लेकर अपनी रिएक्शन दी.

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 के क्लैश पर क्या बोलीं माधुरी दीक्षित

1 नवंबर को अजय देवगन, दीपिका पादकुोण, अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज हो रही है. ऐसे में दो बड़ी मूवी एक साथ बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फैंस ये क्लैश को लेकर रोमांचित है. पिंकविला से बात करते करते हुए बॉक्स ऑफिस पर दोनों मूवीज के क्लैश को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा, ये दर्शकों के ऊपर है. उन्हें फैसला लेना है कि उन्हें कौन सी मूवी अच्छी लगी और किसे वह देखना चाहते हैं. फाइनल टेस्ट थिएयर्स में है और वहीं पर सबकुछ होने वाला है. हम लोग बेस्ट की उम्मीद कर सकते हैं और कह सकते हैं कि हमारा प्रॉडक्ट अच्छा है प्लीज आए और देखें.

माधुरी दीक्षित बोलीं- इसकी भविष्यवाणी करना…

माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, कौन सी फिल्म अच्छा करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है. लेकिन मैं जानती हूं हमने एक अच्छा प्रॉडक्ट बनाया है. साथ ही हमने काफी मेहनत की है. हमने एक एंटरटेनिंग फिल्म की है और उम्मीद करते है सब इसे पसंद करें. बता दें कि भूल भुलैया 3 में दर्शकों को तृप्ति डिमरी भी देखने को मिलेगी. अनीस बज्मी की मूवी में राजपाल यादव, अश्विनी कालसेकर, संजय मिश्रा, विजय राज भी है.

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3 FIRST Review: भूल भुलैया 3 का पहला रिव्यू आया सामने, कॉमेडी-हॉरर का परफेक्ट तड़का है कार्तिक आर्यन की फिल्म

Also Read- Bhool Bhulaiyaa 3: रिलीज से पहले ही कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर खोले राज, दर्शकों को देखने मिलेगा सरप्राइज एलिमेंट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >