Bhool Bhulaiyaa 3 की सफलता पर विद्या बालन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- फिल्म दो मायनों में खास…

Bhool Bhulaiyaa 3: कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी स्टारर भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. अब विद्या बालन ने मूवी के सुपरहिट होने पर बात की.

Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन अपनी लेटेस्ट रिलीज भूल भुलैया 3 की सफलता का जश्न मना रही हैं. हॉरर-कॉमेडी में अभिनेत्री 17 साल बाद अपने प्रतिष्ठित किरदार मंजुलिका के साथ वापस आई थी. आमी जे तोमार में माधुरी दीक्षित संग उनके डांस ने सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी हासिल की. अब एक्ट्रेस ने अनीज बज्मी की ओर से निर्देशित फिल्म के सुपरहिट होने पर रिएक्ट किया.

भूल-भुलैया 3 के सुपरहिट होने पर क्या बोली विद्या बालन

भूल-भुलैया 3 के सुपरहिट होने पर विद्या बालन ने कहा, ”जितना मैं सोच सकती थी उससे ज्यादा दर्शकों ने प्यार दिया. मैंने कभी नहीं सोचा था कि 17 साल बाद मैं फिर से भूल भुलैया के साथ बड़े पर्दे पर आऊंगी और मंजुलिका को जीवित कर दूंगी. इतना प्यार मिलने के बाद मैं काफी खुश हूं. मूवी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है.”

2 वजहों से विद्या बालन के लिए खास है भूल-भूलैया 3

विद्या बालन ने आगे कहा, भूल भुलैया 3 सुपरहिट हो गई है और मेरी यह अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है. इससे बेहतर और क्या हो सकता है. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि ये फिल्म दो मायनों में खास है. पहला मुझे मंजुलिका का किरदार निभाने का मौका मिला, दूसरा एक महान डांसर माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया. जीवन में इतना अच्छा मौका बार बार नहीं मिलता है. भूल भूलैया 3 ने अब तक भारत में 202.36 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने उड़ाई बाजीराव सिंघम की नींद, जानें 10वें दिन कौन रहा आगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >