Bhool Bhulaiyaa 3 New Poster: ‘ये दिवाली भूल भुलैया वाली’, मंजूलिका को सबक सिखाने आ रहे हैं रूह बाबा

Bhool Bhulaiyaa 3 New Poster: कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. जिसमें रूह बाबा मंजूलिका का सामना करते नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है.

Bhool Bhulaiyaa 3 New Poster: 2024 की दिवाली में साल का सबसे बड़ा फेस ऑफ होने जा रहा है. सिंघम और रूह बाबा नहीं बल्कि रूह बाबा और मंजूलिका का. जी हां, भूल भुलैया 3 का एक और नया पोस्टर आज रिलीज हुआ है. जिसमें रूह बाबा मंजूलिका का सामना करते नजर आ रहे हैं. इस नए पोस्टर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. सभी बस एक ही बात कह रह रहे हैं कि, ‘ये दिवाली होगी भूल भुलैया वाली.’

देखें पोस्टर:

मंजूलिका वर्सेज रूह बाबा

भूल भुलैया 3 का नया पोस्टर फिल्म के लीड रोल कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया. जिसमें वह रूह बाबा के गेटअप में मंजूलिका का सामना करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए नीचे कैप्शन लिखा कि, “रूह बाबा वर्सेज मंजूलिका… इस दिवाली भूल भुलैया 3… #ये दिवाली भूल भुलैया वाली.”

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: ‘दरवाजा खुलेगा…’, कार्तिक आर्यन की फिल्म का नया पोस्टर रिलीज, फैंस ने कहा- रूह बाबा इस बैक

Also Read: Bhool Bhulaiyaa 3: देख लिया फिल्म का पोस्टर, दरवाजे के पीछे छुपे हैं ये 4 बड़े राज, जानिए कैसे होगी माजुलिका की एंट्री

भूल भुलैया 3 कब रिलीज होगी

भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं. कार्तिक आर्यन फिल्म में एक बार फिर रूह बाबा का किरदार निभाते नजर आएंगे. वहीं, व��द्या बालन भूल भुलैया की तरह भूल भुलैया 3 के मंजूलिका का किरदार निभाएंगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी इन्हीं दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होगी.

सिंघम अगेन वर्सेज भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 दिवाली पर रिलीज होगी. इस दिन एक और बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जो है सिंघम अगेन. सिंघम अगेन का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है. फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

Also Read: Singham Again: इस दिवाली होगा दो बड़ी फिल्मों का धमाका, रूह बाबा से भिड़ने को तैयार हैं सिंघम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >