Bholaa BO Collection: 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार भोला! सिर्फ 3 दिन में ही ‘गुमराह’ का निकला दम

अजय देवगन की भोला तमिल रीमेक कैथी की रीमेक है. ये मूवी 3डी और 2डी में रिलीज हुई थी. हालांकि उम्मीद थी ये फिल्म दृश्यम 2 की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहीं, फिल्म गुमराह का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आया है.

Bholaa Box Office Collection Day 11: अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दस दिन में अब तक 67.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब धीरे-धीरे मूवी 100 करोड़ क्लब के पास पहुंचती दिख रही है. 11वें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आया है, जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे.

भोला 100 करोड़ क्लब में शामिल!

अजय देवगन की भोला तमिल रीमेक कैथी की रीमेक है. ये मूवी 3डी और 2डी में रिलीज हुई थी. हालांकि उम्मीद थी ये फिल्म दृश्यम 2 की तरह ही बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 11वें दिन इसने करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की. कुल कलेक्शन की बात करें तो अबतक 70 करोड़ के करीब कमाई हो गई है. अगर इस हफ्ते कमाई ठीक रहेगी तो, मूवी 100 करोड़ के क्लब में पहुंच जाएगी.

गुमराह का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

क्राइम-थ्रिलर गुमराह का बॉक्स ऑफिस पर दम निकल गया है. आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की मूवी को समीक्षकों से औसत दर्जे की समीक्षा मिली और टिकट काउंटरों पर इसकी संख्या कम रही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने तीन दिन में सिर्फ 3 करोड़ 80 लाख रुपये का बिजनेस किया. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म ब़क्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Cast Fees:सलमान खान ने ली भारी भरकम फीस,कैमियो रोल के लिए रामचरण ने वसूली तगड़ी रकम!
दृश्यम 2 जैसा भोला का नहीं चला जादू

शाहरुख खान की पठान के बाद भोला साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर है. पठान ने पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाए थे और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ने पहले दिन 15.73 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं भोला ने ओपनिंग डे गुरुवार (30 मार्च) को 11.2 करोड़ रुपये की थी. फिल्म का ग्राफ लगातार कभी कम तो कभी ज्यादा है. वहीं, अजय की पिछली फिल्म दृश्यम 2 की तरह भीड़ नहीं खींच पा रहा है, जिसने दुनिया भर में 340 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.

Also Read: Anupama: करोड़ों प्रॉपर्टी की मालकिन है अनुपमा, वनराज- अनुज का नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >