थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आएगी कंगना रनौत की फिल्म, जानें कब और कहां देख पाएंगे

26/11 के मुंबई आतंकी हमले की वीर गाथा 'भारत भाग्य विधाता' अब ओटीटी पर आ गई है. कंगना रनौत अभिनीत यह फिल्म उन गुमनाम नायकों की कहानी बयां करती है जिन्होंने दहशत के बीच इंसानियत बचाई. ओटीटी रिलीज के बारे में जानें यहां.

Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: 26/11 मुंबई आतंकी हमले की वो कहानी, जिसमें गोलियों और दहशत के बीच कुछ आम लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाई थी, अब ओटीटी पर देखने को मिलेगी. कंगना रनौत स्टारर फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

कब और कहां देखें फिल्म?

मनोज तपाड़िया के निर्देशन में बनी 'भारत भाग्य विधाता' अब जी5 पर स्ट्रीम होगी. फिल्म की ओटीटी रिलीज 14 अगस्त है. जी5 ने फिल्म का नया ट्रेलर भी जारी किया है. ट्रेलर के साथ प्लेटफॉर्म ने बताया कि यह उन आम नर्सों की अनकही कहानी है, जिन्होंने 26/11 की सबसे भयावह रात में असाधारण हिम्मत दिखाई. कई ऐसे नायक थे, जिन्हें कभी पहचान नहीं मिली और जिनकी कहानियां लोगों तक नहीं पहुंचीं. फिल्म अब उनकी इसी अनसुनी कहानी को सामने लाने की कोशिश करती है.

कंगना रनौत ने फिल्म को लेकर क्या कहा?

कंगना रनौत ने कहा कि कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जिन्हें सामने आना ही चाहिए और 'भारत भाग्य विधाता' भी ऐसी ही एक कहानी है. एक्ट्रेस के साथ-साथ फिल्म की निर्माता के तौर पर भी उनके लिए इस कहानी को दर्शकों तक पहुंचाना बेहद जरूरी था. कंगना के मुताबिक, 26/11 हमले के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने आतंक और इंसानियत के बीच खड़े होकर जिस तरह हिम्मत दिखाई, उसे सामने लाना जरूरी था. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने किसी पहचान या सम्मान के लिए ऐसा नहीं किया, बल्कि अपने कर्तव्य और इंसानियत की भावना के कारण खतरे के बीच भी काम करते रहे. उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता दिवस के आसपास फिल्म का रिलीज होना इसके संदेश को और खास बनाता है.

भारत भाग्य विधाता स्टार कास्ट और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'भारत भाग्य विधाता' को मनोज तपाड़िया ने लिखा और निर्देशित किया है. फिल्म में कंगना रनौत, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे समेत कई कलाकार नजर आए हैं. यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 7.04 करोड़ नेट और दुनियाभर में 8.32 करोड़ का कलेक्शन किया.


ये भी पढ़ें: झारखंड छात्र आंदोलन पर कंगना रनौत ने राहुल गांधी को घेरा, बोलीं- 'जब बच्चों की हालत इतनी खराब है तो मिलने क्यों नहीं जा रहे?'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >