Bharat Bhhagya Viddhaata: कंगना रनौत ने नर्स का किरदार निभाने के लिए की ऐसी तैयारी, छोड़ा कम्फर्ट जोन, बताई वजह

Bharat Bhhagya Viddhaata: फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में अपने किरदार को बेहतर ढंग से निभाने के लिए कंगना रनौत ने लोगों से जुड़ने की कोशिश की. ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने इस तैयारी से जुड़े कुछ अनुभव बताए.

Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कंगना ने अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक नर्स की भूमिका निभाने के लिए उन्हें फिल्मी दुनिया से कुछ दूरी बनानी पड़ी, ताकि वह किरदार की भावनाओं और संघर्ष को बेहतर तरीके से समझ सकें.

किरदार में ढलने के लिए कंगना ने बनाई फिल्मी दुनिया से दूरी

ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने कहा, “हम लोग अक्सर अपनी ही दुनिया में खो जाते हैं और असली जिंदगी से दूर हो जाते हैं. जब मैंने इस किरदार को समझना शुरू किया तो महसूस हुआ कि मुझे फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ा दूर रहना होगा. पिछले कुछ सालों में राजनीति में आने के बाद मुझे आम लोगों से मिलने और उनकी जिंदगी को करीब से देखने का मौका मिला. अगर मैं ऐसा नहीं करती तो इस किरदार को सही तरीके से निभा नहीं पाती.”

उन्होंने आगे कहा, “सिर्फ जिम जाना, फिटनेस का ध्यान रखना और आरामदायक जिंदगी जीना ही सब कुछ नहीं होता. असली जिंदगी में लोग कितनी मेहनत और संघर्ष करते हैं, यह समझना बहुत जरूरी है. मैं भले ही मध्यमवर्गीय परिवार से आती हूं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आए काफी समय हो गया है. इसलिए इस किरदार के लिए मैंने खुद को पूरी तरह तैयार करने की कोशिश की.”

नर्सों की मेहनत देखकर भावुक हुईं कंगना

कंगना ने बताया कि उन्होंने नर्सों की रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से समझने का प्रयास किया. उन्होंने कहा, “दिनभर उन्हें कई मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है. मरीजों की देखभाल से लेकर ऐसे काम भी करने पड़ते हैं जिन्हें करना आसान नहीं होता. इसके बावजूद वे शाम को मुस्कुराते हुए घर लौटती हैं. उनकी मेहनत और समर्पण देखकर मुझे लगा कि मैं उनके सामने बहुत छोटी हूं.”

26/11 हमले के अनसुने नायकों की कहानी है ‘भारत भाग्य विधाता’

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ मुंबई के कामा और अल्बलेस अस्पताल में 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है. यह फिल्म उन अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी को दिखाती है जिन्होंने जान जोखिम में डालकर करीब 400 मरीजों की सुरक्षा की थी.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Collection: 12वें दिन कितनी हुई कमाई? रांची में कहां देख सकते हैं ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >