भारत भाग्य विधाता: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई कंगना रनौत की फिल्म, लाखों में सिमटी कमाई

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7: कंगना रनौत स्टारर भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई. मूवी की कमाई लाखों में सिमट गई है. आइये जानते हैं अब तक इसने 7 दिनों में कितना कमाया.

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7: मनोज तापड़िया की फिल्म भारत भाग्य विधाता बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. कंगना रनौत की मूवी घटकर लाखों में सिमट गई है. सच्ची घटनाओं पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा अपनी रफ्तार बरकरार रखने में नाकाम रही है. आइये जानते हैं 7वें दिन कंगना रनौत की मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

Bharat Bhhagya Viddhaata Box Office Collection Day 7: भारत भाग्य विधाता का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, भारत भाग्य विधाता ने 7वें दिन भारत में 42 लाख का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 6.52 करोड़ हो गया. फिल्म ने 1 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को 1.45 करोड़ और 1.80 करोड़ का कलेक्शन किया. अब सिनेमाघरों में कॉकटेल 2 रिलीज हो गई है. ऐसे में मूवी को जबरदस्त टक्कर मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें- फूट-फूटकर अचानक TMKOC के सेट पर रोने लगे बाघा, को-स्टार ने करवाया शांत, जानें मामला

Bharat Bhhagya Viddhaata Tax Free: हरियाणा में भारत भाग्य विधाता हुई थी टैक्स फ्री

भारत भाग्य विधाता हरियाणा में टैक्स फ्री हो गई थी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अनाउंस करने से पहले फिल्म देखी थी. उन्होंने एतिहासिक ड्रामा को साहस, करुणा, कर्तव्य और मानवता की एक सशक्त कहानी बताया, जो हर भारतीय के दिल को छू जाती है.

Bharat Bhhagya Viddhaata: भारत भाग्य विधाता के बारे में

भारत भाग्य विधाता, मनोज तापड़िया की ओर से लिखित और निर्देशित है. कंगना रनौत इसकी सह-निर्माता हैं. फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गाडा के पेन स्टूडियोज की ओर से प्रस्तुत किया गया है और पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशन्स ने यूनाइया फिल्म्स एलएलपी और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इसका निर्माण किया है. इसमें ईशा डे, गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसे स्टार्स की टोली है.

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Early Review: कॉकटेल 2 हिट होगी या मिस, टिकट खरीदने से पहले पढ़ें फर्स्ट रिव्यू, मिले इतने स्टार्स

यह भी पढ़ें- संचिता उगाले का नहीं था बॉयफ्रेंड… करीबी दोस्त का सनसीखेज खुलासा, बोली- जिंदगी खत्म के बारे में कहा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >