Bandar: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा हो रही है. अब रिलीज से ठीक पहले फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से A सर्टिफिकेट मिल गया है. इसके साथ ही फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव भी किए गए हैं.
A सर्टिफिकेट का क्या मतलब है?
सेंसर बोर्ड ने ‘बंदर’ को A सर्टिफिकेट दिया है. इसका मतलब है कि यह फिल्म 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नहीं है. केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के दर्शक ही इस फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकते हैं.
फिल्म के सीन नहीं हटाए गए
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का थीम गंभीर और डार्क है. इसके बावजूद सेंसर बोर्ड ने फिल्म के किसी भी सीन को हटाने या काटने के लिए नहीं कहा. यानी फिल्म की कहानी और विजुअल्स को बिना किसी कट के मंजूरी दे दी गई.
कई डायलॉग्स में करना पड़ा बदलाव
हालांकि फिल्म के सीन सुरक्षित रहे, लेकिन कई डायलॉग्स में बदलाव करने पड़े. रिपोर्ट के अनुसार, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए कई अपशब्दों और आपत्तिजनक शब्दों को हटाने या बदलने का निर्देश दिया.
कुछ शब्दों को दूसरे शब्दों से बदला गया, जबकि कुछ जगहों पर आवाज को म्यूट किया गया. फिल्म के तीसरे हिस्से में इस्तेमाल किए गए एक आपत्तिजनक शब्द को पूरी तरह हटाने के लिए भी कहा गया. इसके अलावा कुछ अन्य विवादित टिप्पणियों को भी म्यूट किया गया.
फिल्म का रन टाइम कितना है?
जरूरी बदलावों के बाद 30 मई को फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. फिल्म की कुल अवधि 2 घंटे 10 मिनट 27 सेकंड बताई गई है.
फिल्म की स्टार कास्ट और टीम
‘बंदर’ का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने किया है. वहीं इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. यह वही जोड़ी है जिसने ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसे चर्चित प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें: Dacoit OTT Release: आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ OTT रिलीज के लिए तैयार, सामने आई कन्फर्म रिलीज डेट
