Bandar Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. फैंस को इस फिल्म का बहुत दिनों से इंतजार था. आखिरकार यह फिल्म 5 जून 2026 को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नोट छापने में नाकामयाब साबित हो रही है. फिल्म को जैसी अच्छी पब्लिसिटी मिली, वैसा फायदा इसे थिएटर्स की खिड़की पर नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि फिल्म के लिए अब हर दिन लाख रुपये कमाना भी एक बड़ा चैलेंज बन गया है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपने पांचवें दिन कितनी कमाई की है.
जानिए पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अब इस फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं और इसके मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पांचवें दिन यानी मंगलवार को इस फिल्म ने करीब 40 लाख रुपये का बिजनेस किया है. इस नई कमाई को जोड़कर भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब तक 3.15 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है. मेकर्स को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इसके फाइनल आंकड़ों में थोड़ा सुधार जरूर देखने को मिलेगा.
क्या है फिल्म की कहानी और क्यों हुई कम कमाई?
बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ एक सीरियस और डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे किसी बेकसूर इंसान पर झूठे आरोप लगा दिए जाते हैं और सोशल मीडिया पर लोग बिना सच जाने उसे गुनहगार मान लेते हैं. बॉबी देओल ने इस गंभीर किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है. फिल्म की कमाई कम होने की सबसे बड़ी वजह इसके सामने खड़ी बड़ी फिल्में हैं. रिलीज होते ही इसका मुकाबला साउथ सुपरस्टार राम चरण की बड़ी फिल्म पेड्डी से हो गया, जिसके कारण ‘बंदर’ को दर्शकों की कमी झेलनी पड़ रही है. फिल्म ने अपने पहले दिन सिर्फ 50 लाख रुपये की बेहद धीमी शुरुआत की थी.
इन 6 बड़ी फिल्मों से मिल रही है भयंकर टक्कर
बॉबी देओल की इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर एक या दो नहीं, बल्कि कई बड़ी फिल्मों की फौज खड़ी है. इस तगड़े कॉम्पिटिशन के कारण ‘बंदर’ को स्क्रीन्स और शोज नहीं मिल पा रहे हैं. थिएटर्स में इस समय ये फिल्में मुकाबला कर रही हैं. इस समय राम चरण और जाह्नवी कपूर की धमाकेदार फिल्म ‘पेड्डी’, वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’, साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की सस्पेंस फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या की नई फिल्म ‘करुप्पू’ लगी हुई है. इसके साथ ही आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की ‘पति पत्नी और वो दो’ और लक्ष्य लालवानी व अनन्या पांडे की रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ भी थिएटर्स में चल रही हैं.
यह भी पढ़ें: Batwara 1947 vs Awarapan 2: 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, सनी देओल-इमरान हाशमी भिड़ेंगे
