Badshah Meets Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिले रैपर बादशाह और उनके भाई, जानें क्या-क्या बात हुई, VIDEO

Badshah Meets Premanand Maharaj: हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा संत प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन पहुंचे थे. अब रैपर-सिंगर बादशाह भी अपने भाई संग आश्रम पहुंचे, जिनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस दौरान बादशाह के भाई ने प्रेमानंद महाराज से एक सवाल पूछा.

Badshah Meets Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद महाराज से मिलने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा वृंदावन पहुंचे थे. अब शिल्पा के बाद रैपर और गायक बादशाह भी अपने भाई के साथ उनके आश्रम पहुंचे. संत प्रेमानंद से उनकी मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मुलाकात में सिंगर के भाई ने प्रेमानंदजी से पूछा, ‘इंसान दुनिया में किसलिए आया है. हम सब भाई पहले ये सोचते थे कि दुनिया में सब एक-दूसरे की मदद करने आए हैं? इस दुनिया में जितने लोग को सत्य सुनने की इच्छा है लेकिन जब सत्य बोलते हो तो रिश्ते दूर हो जाते हैं, प्यार भी दूर हो जाता है. ऐसा लगता है जैसे किसी ने श्राप दे दिया हो- इंसान खत्म हो जाता है, ना कर्म कर पाता है, ना अपना काम.’

जानें बादशाह के भाई को प्रेमानंद महाराज ने क्या जवाब दिया

बादशाह के भाई के सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा, संसार असत्य में लगा हुआ है, अगर तुम सत्य में लगोगे तो कोई पक्ष लेने वाला नहीं मिलेगा लेकिन वो पक्ष लेगा, जिसके पक्ष लेने मात्र से सब पक्षपाती बन जाएंगे. सच बोलकर लोगों के व्यवहार में कटुता मिलेगी लेकिन परमात्मा प्रसन्न होगा तो सब आपको नमन करेंगे. सत्य को कहीं ना कहीं आदर दिया जा रहा है वरना लोग यहां क्यों आते, ये विचार करो. हालांकि बादशाह ने कई सवाल नहीं पूछा और वह उनकी बातें सुनते दिखे.

राज कुंद्रा ने प्रेमानंद महाराज को ऑफर की थी अपनी की किडनी

प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा मिलने पहुंचे थे. इस दौरान राज ने महाराज से कहा, ‘तो मेरे पास कोई सवाल नहीं है बस मैं इतना कहना चाहता हूं कि मैं जानता हूं पिछले 10-20 साल से किडनी फेल के साथ चल रहे हो, मैं आज कहना चाहता हूं कि कभी मैं आपके काम आ सकता हूं तो आज एक किडनी मेरी आपके नाम.” इसपर उन्होंने कहा, ‘नहीं नहीं नहीं तुम स्वस्थ रहो सुखी रहो प्रसन्न रहो मैं भगवान की कृपा से एकदम स्वस्थ हूं.’

यह भी पढ़ेंParam Sundari Box Office Collection Day 4: रविवार की छुट्टी का मिला ‘परम सुंदरी’ को फायदा, कमा लिए इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >