Bad Newz Movie Review: तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम ने फिल्म का किया रिव्यू, तरण आर्दश ने दिए इतने स्टार

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म बैड न्यूज आज फाइनली रिलीज हो गई है. ये एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया था. अब फिल्म का रिव्यू सामने आया है.

Bad Newz Movie Review: विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म बैड न्यूज आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म गुड न्यूज की अगली कड़ी है. गुड न्यूज साल 2019 में रिलीज हुई थी और इसमें करीना कपूर, अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी ने काम किया था. बैड न्यूज को लेकर एक्स पर अलग-अलग रिव्यू आने लगे हैं. वहीं, तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट ने फिल्म का रिव्यू किया था. वहीं, कैटरीना कैफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विक्की उनका हाथ पकड़े दिख रहे हैं.

तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने फिल्म बैड न्यूज का किया रिव्यू

फिल्म बैड न्यूज का स्पेशल स्क्रीनिंग रखा गया और इसमें तृप्ति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी शामिल हुए. मूवी देखने के बाद सैम फिल्म का रिव्यू करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक्ट्रेस को टैग कर लिखा, “शानदार प्रदर्शन…पूरी तरह एंटरटेनिंग. साथ ही उफ्फ भी लिखा” उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी बनाया. वहीं, स्पेशल स्क्रीनिंग में कैटरीना कैफ भी नजर आई. उनका वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है, जिसमें कैट का हाथ थामे विक्की कौशल दिखे. कैट व्हाइट आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही है.

जानें फिल्म बैड न्यूज को तरण आदर्श ने दिए कितने स्टार

वहीं, मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने बैड न्यूज का रिव्यू किया और इसे मजेदार बताया. उन्होंने इसे चार स्टार दिया है. तरण ने लिखा, भरपूर हंसी. मजेदार चुटकुले. मजाकिया वन-लाइनर. मनोरंजक ड्रामा. यह बेहतरीन ढंग से तैयार की गई मनोरंजक फिल्म नॉन-स्टॉप मनोरंजन का वादा करती है और देती भी है. साथ ही उन्होंने इसे बॉक्स ऑफिस विजेता भी बताया है. इसके अलावा तरण ने विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तारीफ भी की है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >