Bad Newz Box Office Prediction: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बैड न्‍यूज FLOP होगी या HIT, जानें मूवी पहले दिन कितना छापेगी नोट

फिल्‍म ‘बैड न्‍यूज’ आज रिलीज हो गई है और इसमें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क है. फिल्म ओपनिंग डे पर कमाल कर पाएगी या नहीं, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Bad Newz Box Office Collection Day 1: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बैड न्यूज आज रिलीज हो गई है. फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की तिकड़ी देखने को मिल रही है. ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए दर्शक बेताब है. मूवी का रिव्यू सामने आ रहा है और फैंस इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने विक्की के फिल्म को चार स्टार दिया है. वहीं, पहले दिन मूवी कितनी कमाई करेगी, इसका कलेक्शन सामने आ गया है.

जानें पहले दिन बैड न्यूज करेगी कितनी कमाई

फिल्‍म ‘बैड न्‍यूज’ से पहले ‘इंडियन 2’, ‘कल्‍क‍ि 2898 एडी’, ‘सरफिरा’, ‘किल’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी रिलीज हुई है, जो काफी कॉमेडी मूवी है. ये गुड न्यूज की सीक्वल है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है. sacnilk की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग बिक्री 2.67 करोड़ रुपये का कर लिया है. अब तक करीब 93924 हजार टिकटें बिक चुकी हैं. कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु में महाराष्ट्र से कहीं बेहतर बिक्री हो रही है. हालांकि ये आंकड़े में थोड़ा फेर-बदल हो सकता है.

Also Read- Bad Newz Movie Review: तृप्ति डिमरी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम ने फिल्म का किया रिव्यू, तरण आर्दश ने दिए इतने स्टार

फिल्म बैड न्यूज होगी हिट या फ्लॉप

आनंद तिवारी निर्देशित फिल्म बैड न्यूज को लेकर फिल्म समीक्षक और निर्माता गिरीश जौहर ने फिल्मीबीट से बातचीत में बताया कि, फिल्म बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छी खबर साबित होगी. ट्रेलर को युवाओं ने काफी पसंद किया है. साथ ही इसका गाना तौबा-तौबा पहले ही हर जगह चर्चा में है. उन्होंने आगे कहा, डबल डिजिट की संभावना है, बशर्ते कि वर्ड ऑफ माउथ अच्छा हो. 7-8 करोड़ रुपये से अधिक एक अच्छी ठोस शुरुआत होगी.” वहीं, बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए इसे 100 करोड़ रुपए का आकंड़ा पार करना होगा. ये देखना रोमांचक होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा पाती है या नहीं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >