Baahubali The Epic Box Office Records: बॉक्स ऑफिस पर छाया ‘बाहुबली’ का जादू, तीन दिन में तोड़ा हॉलीवुड फिल्म का रिकॉर्ड, बनी 5वीं सबसे बड़ी री-रिलीज

Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली द एपिक’ ने री-रिलीज पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. महज 3 दिनों में 21.59 करोड़ की कमाई कर बनी पांचवीं सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म. रिपोर्ट्स जानें.

Baahubali The Epic Box Office Records: ‘बाहुबली द एपिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर 31 अक्टूबर को री-रिलीज के साथ ही तगड़ी शुरुआत की है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 9.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन दर्ज करते हुए री-रिलीज फिल्मों की टॉप लिस्ट में जगह बना ली है.

यह अब हॉलीवुड की पॉपुलर मूवी ‘टाइटैनिक 3D’ को पछाड़ते हुए पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई है. अब इसका अगला टारगेट रणबीर कपूर की री-रिलीज फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को पीछे छोड़ना है. हालांकि, शुरुआती रफ्तार को देखते हुए यह टारगेट दूर नहीं दिख रहा. आइए पूरी रिपोर्ट बताते हैं.

‘बाहुबली द एपिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन रात 7 बजे तक 4.02 करोड़ की कमाई की है. जिसके बाद इसका अबतक का कुल कलेक्शन ₹22.12 करोड़ तक पहुंचा है. हालांकि, फाइनल रिपोर्ट आने पर इसमें थोड़ा बदलाव संभव है.

दिनबॉक्स ऑफिस कलेक्शन (₹ करोड़)
डे 0 (पेड प्रिव्यू)1.15
डे 19.65
डे 27.10
डे 34.02 (Early Reports)
कुल22.12 करोड़

वर्ल्डवाइड चढ़ा ‘बाहुबली’ का बुखार

एस.एस. राजामौली की यह री-एडिटेड फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में एक बार फिर ‘बाहुबली’ का बुखार चढ़ा रही है. दोनों फिल्मों बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली: द कन्क्लूजन को जोड़कर बनाई गई इस 3 घंटे 45 मिनट की ‘एडिटेड फिल्म’ ने पहले ही दिन 19.50 करोड़ रुपये का ग्लोबल बिजनेस दर्ज किया है.

‘बाहुबली द एपिक’ बनी पांचवीं सबसे बड़ी री-रिलीज फिल्म

अब तीसरे दिन ‘बाहुबली द एपिक’ हॉलीवुड फिल्म ‘टाइटैनिक 3D’ को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों की लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है. कमाई के अनुसार, टॉप री-रिलीज फिल्में इस तरह हैं-

फिल्मकुल कमाई (₹ करोड़)
सनम तेरी कसम41.94
तुम्बाड38
गिल्ली26.5
ये जवानी है दीवानी26
बाहुबली द एपिक22.12 (Early Reports)
टाइटैनिक 3D18
शोले 3D13
लैला मजनू11.59

यह भी पढ़ें: Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: 13वें दिन पास या फेल? हर्षवर्धन-सोनम की फिल्म का दर्शकों पर चढ़ा जूनून, बजट से दोगुनी हुई कमाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >