Baaghi 4 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सकी बागी 4, कमाई हैं चौंकाने वाली

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. इसने 4 दिनों में भारत में 31.6 करोड़ कमाए. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड एक्शन थ्रिलर का कलेक्शन कितना रहा.

Baaghi 4 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है. फिल्म ने भारत में 31 करोड़ की कमाई कर डाली. हालांकि यह इस फ्रैंचाइजी की बाकी फिल्मों की तुलना में काफी कम है. एक्शन थ्रिलर को विवेक अग्निहोत्री की मूवी द बंगाल फाइल्स से जबरदस्त टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

बागी 4 ने दुनियाभर में कमाए इतने करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बागी 4 ने तीन दिनों में दुनियाभर में 42.50 करोड़ की कमाई कर ली है. जल्द ही यह 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसने फतेह, मेरे हसबैंड की बीवी, द भूतनी, कंपकंपी, लवयापा, तन्वी द ग्रेट, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, आंखों की गुस्ताखियां,क्रेजी और चिड़िया जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

बागी 4 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.35 करोड़

Baaghi 4 Box Office Collection- 31.6 करोड़

बागी 4 के बारे में

बागी 4 में टाइगर और संजय दत्त के अलावा श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू की डेब्यू फिल्म है. फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है. मूवी टाइगर की बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है, जिसकी शुरुआत 2016 की बागी से हुई, इसके बाद बागी 2 (2018) और बागी 3 (2020) आई.

यह भी पढ़ें- The Bads of Bollywood Trailer: आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज का धांसू ट्रेलर आउट, फैंस बोले- पूरा बॉलीवुड ही खड़ा कर दिया

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Nominations: इस हफ्ते ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, लिस्ट में मृदुल तिवारी का नाम शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >