Baaghi 4 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड बागी 4 का बजा डंका, गदर मचाते हुए कमा डाले इतने करोड़

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्राफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 12 करोड़ की कमाई की. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड मूवी ने कितना कमाया.

Baaghi 4 Worldwide Collection: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा बागी 4 आखिरकार 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की सीधी टक्कर विवेक अग्निहोत्री की राजनीतिक ड्रामा द बंगाल फाइल्स से हुई. सोशल मीडिया पर फैंस और क्रिटिक्स ने मूवी को मिली जुली प्रतिक्रिया दी. ओपनिंग डे पर फिल्म 12 करोड़ की कमाई की. इस तरह यह साल टाइगर श्राफ की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

बागी 4 ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

टाइगर श्राफ, सोनम बाजवा, संजय दत्त और हरनाज संधू स्टारर बागी 4 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड धमाल मचा दिया. sacnilk के मुताबिक ए सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद इसने 17.15 करोड़ की कमाई की. इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 12 करोड़ रहा. वहीं ओवरसीज में इसने 3 करोड़ कमाए. इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 14.15 करोड़ रहा.

टाइगर श्रॉफ की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में बागी 4 किस नंबर पर पहुंची

टाइगर श्रॉफ के लिए यह एक शानदार शुरुआत रही है, क्योंकि बागी 4 उनके करियर की पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इस एक्शन थ्रिलर ने बागी (11.94 करोड़) और स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (12.06 करोड़) की पहली कमाई को पीछे छोड़ दिया है.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की टॉप 5 ओपनिंग फिल्में

  • वॉर (2019): 53.35 करोड़
  • बागी 2 (2018): 25.10 करोड़
  • बागी 3 (2020): 17.50 करोड़
  • बड़े मियां छोटे मियां (2024): 16.07 करोड़
  • बागी 4 (2025): 13.20 करोड़

बागी 4 के बारे में

बागी 4 को साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है. कहानी एक्शन, ड्रामा और इमोशनल टच का मिश्रण है, जिसमें दर्शकों को टाइगर श्रॉफ का दमदार अंदाज और संजय दत्त का खूंखार रूप देखने को मिलेगा. बागी सीरीज हमेशा से ही एक्शन और स्टंट के लिए जानी जाती रही है. फिल्म में संजय दत्त, हरनाज़ संधू, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और सोनम बाजवा हैं.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर फाइनली हरनाज संधू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >