Baaghi 4 Vs The Bengal Files X Review: टाइगर श्रॉफ या विवेक अग्निहोत्री, नेटिजन्स ने किस फिल्म को लेकर क्या कहा

Baaghi 4 Vs The Bengal Files X Review: बॉक्स ऑफिस पर फिर से दो बॉलीवुड फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश हुआ. पहला टाइगर श्रॉफ बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त के साथ वापस आ गए हैं, जबकि विवेक अग्निहोत्री ‘द फाइल्स’ फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ वापसी किया. दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों में एक्साइटमेंट देखी जा रही है. आइये जानते हैं एक्स पर इसे कैसे रिव्यू मिले.

Baaghi 4 Vs The Bengal Files X Review: एक तरफ जहां टाइगर श्रॉफ बागी फ्रैंचाइजी की चौथी किस्त यानी बागी 4 के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ ने भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दोनों मूवीज में जबरदस्त क्लैश देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स किसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं और कौन फुस्स हो रही है, आइये जानते हैं.

टाइगर श्राफ की फिल्म का एक्स रिव्यू

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू को एक्स पर दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. नेटिजन्स ने बागी 4 को एक एंटरटेनिंग फिल्म कहा और इसे ‘पैसा वसूल फिल्म’ बताया. एक यूजर ने लिखा, “जाओ और #Baaghi4 देखो… #TigerShroff ने अपने प्रदर्शन से इसे बेहतरीन बना दिया है. संजय दत्त पूरी तरह फायर हैं. HarnaazSandhu क्या शुरुआत है… #Baaghi4Review.”

बागी 4 का एक्स रिव्यू आया सामने, नेटिजन्स ने सुनाया अपना वर्डिक्ट

बागी 4 को लेकर दूसरे यूजर ने लिखा, #Baaghi4 का फर्स्ट हाफ… एक ठोस कहानी के साथ एक अच्छी शुरुआत… इंटरवल में संजय दत्त की एंट्री होती है, जिससे आगे क्या होने वाला है, यह जानने की उत्सुकता बढ़ जाती है. एक अन्य यूजर ने लिखा, #Baaghi4Review: खून-खराबे और ट्विस्ट से भरपूर चौंकाने वाली एक्शन-थ्रिलर… आपको लगा होगा कि #Baaghi2 चौंकाने वाली थी, तो #Baaghi4 का इंतजार करें जिसमें और भी ट्विस्ट हैं… रॉनी #TigerShroff का पहले कभी न देखे गए अवतार में और हिंसक #SanjayDutt का आमना-सामना इसे क्रूर और जरूर देखने लायक बनाता है.

https://twitter.com/RAHULKUMAR705/status/1963849001633235328

द बंगाल फाइल्स देखकर क्या बोले नेटिजन्स

इधर द बंगाल फाइल्स देखकर भी नेटिजन्स काफी खुश दिखे. एक यूजर ने लिखा, ”The Bengal Files Review.. “कुछ जख्म इतने गहरे होते हैं कि भर नहीं पाते”#दबंगालफाइल्स एक दिल दहला देने वाला सिनेमाई अनुभव है, जो डायरेक्ट एक्शन डे (1946) की भयावहता को उसकी असली तीव्रता, बेहतरीन कहानी और ऐसे जबरदस्त सीन्स के साथ जीवंत करने का साहस करता है, जो आपके दिल को झकझोर देंगे.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, कुछ फिल्में मनोरंजन करती हैं, कुछ जानकारी देती हैं… लेकिन #दबंगालफाइल्स आपकी आत्मा को झकझोर देती है… यह आपको इतिहास के एक ऐसे अध्याय से रूबरू कराती है, जो खामोशी में दफन है और अनगिनत भुला दिए गए जीवन के दर्द, डर और लचीलेपन का एहसास कराती है.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Review: टाइगर श्रॉफ का नया अंदाज और जबरदस्त एक्शन, तो संजय दत्त का खौफनाक विलेन अवतार बना फिल्म की जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >