Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 4: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती? बॉक्स ऑफिस पर कौन हिट और कौन फुस्स, देखें कलेक्शन

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 4: चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ को पीछे छोड़ दिया. जानें दोनों फिल्मों की कुल कमाई.

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 4: 5 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिला. एक तरफ टाइगर श्रॉफ की हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ थी, तो दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री की बहुचर्चित ‘द बंगाल फाइल्स’. रिलीज के पहले दिन से ही टाइगर की फिल्म ने सिनेमाघरों पर पकड़ मजबूत बना ली, जबकि ‘द बंगाल फाइल्स’ की शुरुआत धीमी रही. अब चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी सामने आ चुके हैं. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन किसने मारी बाजी?

सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने चौथे दिन 0.08 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ सिर्फ 0.01 करोड़ रुपये ही कमा सकी. हालांकि, यह आंकड़े शुरूआती (सुबह 9 बजे) हैं और इनमें शाम तक अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिल सकता है.

अब तक कुल कलेक्शन:

  • बागी 4: 31.33 करोड़ रुपये
  • द बंगाल फाइल्स: 6.66 करोड़ रुपये

यानी साफ है कि चौथे दिन भी ‘बागी 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली है.

वीकेंड पर ‘बागी 4’ का शानदार रिकॉर्ड

वीकेंड कलेक्शन में ‘बागी 4’ ने पहले ही राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ (28 करोड़) और अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ (29.62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया. अब यह फिल्म 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड फिल्मों में शामिल हो चुकी है. अगला टारगेट सनी देओल की ‘जाट’ (39.75 करोड़) है.

फिल्म की खास बातें

‘बागी 4’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और निर्देशन ए. हर्षा ने किया है. इसमें टाइगर श्रॉफ अपने फेमस किरदार रॉनी के रूप में वापस लौटे हैं. वहीं, संजय दत्त खतरनाक विलेन के रोल में हैं, जिनका टाइगर से दमदार टकराव दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. सोनम बाजवा और हरनाज संधू भी अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने वीकेंड पर मारी बाजी, राजकुमार-अक्षय कुमार को दी पटखनी, अब सनी देओल की बारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >