Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 5: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती, कमाई में कौन सुस्त… किसने मारी बाजी, जानें कलेक्शन

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर इन-दिनों दो फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है. टाइगर श्रॉफ की बागी 4 की टक्कर विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स संग हो रही है. आइये जानते हैं 5 दिनों में कौन बॉक्स ऑफिस पर तनकर खड़ा है और किसकी हवा पूरी तरह निकल गई है.

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ स्टारर बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित द बंगाल फाइल्स एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. दोनों के बीच जबरदस्त बॉक्स ऑफिस टक्कर देखने को मिली. जिसमें ओपनिंग डे पर एक्शन ड्रामा ने बाजी मार ली और राजनीतिक ड्रामा फेल हो गई है. आइये जानते हैं 5 दिनों में मूवी ने कितने करोड़ कमाए हैं.

बागी 4 और द बंगाल फाइल्स में से किसने बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने मंगलवार यानी पांचवें दिन भारत में मॉर्निंग शोज के बाद 0.37 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 35.87 करोड़ हो गया. वहीं विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स ने पांचवें दिन भारत में 0.08 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद टोटल कमाई 7.78 करोड़ पर पहुंच गई.

बागी 4 के बारे में

बागी 4, ए. हर्ष की ओर से निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू हैं. यह बागी सीरीज की चौथी किस्त है. 2013 में आई तमिल फिल्म ‘अंथु अंथु अंथु’ का रीमेक है. बागी पहली बार साल 2016 में रिलीज हुई थी. इसका दूसरा भाग 2018 में बड़े पर्दे पर आया. वहीं द बंगाल फाइल्स में अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, शाश्वत चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा और दिव्येंदु भट्टाचार्य जैसे दमदार कलाकार हैं. अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित फिल्म को बंगाल के थियेटर्स में नहीं दिखाया जा रहा है. अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित, द बंगाल फाइल्स शक्तिशाली और सिनेमा में रुचि रखने वाले विशिष्ट दर्शकों के लिए तैयार की गई है.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall में इग्नोर होने पर कंटेस्टेंट्स पर भड़के पवन सिंह, कहा- ‘मैं 30 सेकंड चुप रहकर टीवी पर दिखूंगा’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >