Baaghi 4 के बाद टाइगर श्रॉफ बने फिर से ‘फ्लाइंग जट्ट’, सुपरहीरो अवतार में बच्चों संग बिताया खास वक्त

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ आमतौर पर एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन 13 सितंबर को उन्होंने फैंस को खास सरप्राइज दिया. टाइगर ने अपनी 2016 की फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट के सुपरहीरो किरदार को फिर से अपनाया. उन्होंने इस लुक में अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है.

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ भले ही बॉलीवुड में हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हो, लेकिन इस हफ्ते वह अलग अंदाज में नजर आए. 13 सितंबर को एक्टर ने एक खास कारण से अपने फैंस के चेहरों पर खुशी लाया. टाइगर ने अपनी 2016 की फिल्म ए फ्लाइंग जट्ट के सुपरहीरो किरदार को फिर से याद किया, जिसमें वह जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सुपरहीरो फ्लाइंग जट्ट के आउटफिट में दिखे. उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा, “कुछ बेहद खास बच्चों की डिमांड पर मुझे एक बार फिर सुपरहीरो सूट पहनना पड़ा. ए फ्लाइंग जट्ट की तरफ से हैप्पी रोज डे.”

वीडियो में टाइगर श्रॉफ बताते हैं कि वह करीब छह साल बाद दोबारा अपने सुपरहीरो कॉस्ट्यूम में नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्टर का स्वागत बच्चे पूरे प्यार से करते हैं. एक्टर ने बच्चों संग बातें की और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई. इसमें एक फोटो है जिसमें टाइगर जमीन पर लेट गए और सभी बच्चे उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए. इस वीडियो पर ए फ्लाइंग जट्ट के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने कमेंट कर लिखा, “ये वाकई बहुत खूबसूरत है. इन्हीं नन्हे बच्चों के लिए तो हमने यह फिल्म बनाई थी और देखो तुम्हें कितना प्यार मिल रहा है.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara: 570 करोड़ी फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू, कहा- आप नजरें हटा ही नहीं सकते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >