Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने बनाया रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इन 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को किया ध्वस्त

Baaghi 4 Box Office Records: टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त स्टारर बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 13 दिनों बाद भी कमाई करना जारी रखे हुए है. वर्ल्डवाइड एक्शन एंटरटेनर ने 74.5 करोड़ की कमाई कर डाली है. इसी के साथ मूवी ने अजय देवगन, सारा अली खान और राजकुमार राव की फिल्म के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

Baaghi 4 Box Office Records: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘बागी 4’ की कमाई अब धीमी पड़ गई है. टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा स्टारर फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि ओपनिंग डे पर इसने डबल डिजिट में कमाई करते हुए 12 करोड़ कमाए. हालांकि वीकडेज में इसके कलेक्शन में गिरावट आई. बावजूद इसके वर्ल्डवाइड मूवी ने इन तीन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

बागी 4 ने वर्ल्डवाइड इन 3 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बागी 4 ने भारत में अब तक 53.37 करोड़ की कमाई की है. वहीं वर्ल्डवाइड इसने 69.68 करोड़ कमाए. इसी के साथ एक्शन थ्रिलर ने अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 के दुनियाभर के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है. कॉमेडी ड्रामा ने ग्लोबली महज 66.01 करोड़ ही कमाए थे. इसके बाद टाइगर की फिल्म ने मेट्रो इन दिनों, जिसने वर्ल्डवाइड 69.68 करोड़ की कमाई की थी और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो, जिसने दुनियाभर में 58.21 करोड़ कमाए थे, का लाइफटाइम रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया.

बागी 4 का अब तक का कलेक्शन (भारत)

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.75 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 12- 0.89 करोड़

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 First Review: अक्षय कुमार-अरशद वारसी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, हिट हुई या फुस्स, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >